एलेक्सा अब कई भारतीयों भाषाओं में करेगी बात : एमेजॉन इंडिया

Alexa will now speak in many Indian languages: Amazon India
एलेक्सा अब कई भारतीयों भाषाओं में करेगी बात : एमेजॉन इंडिया
एलेक्सा अब कई भारतीयों भाषाओं में करेगी बात : एमेजॉन इंडिया
हाईलाइट
  • एलेक्सा अब कई भारतीयों भाषाओं में करेगी बात : एमेजॉन इंडिया

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। हिंदी में एलेक्सा को आए एक साल पूरे हो चुके हैं, ऐसे में कंपनी को उम्मीद है कि इसे आने वाले समय में और भी कई स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।

फिलहाल देश में एलेक्सा हिंदी और अंग्रेजी दो भाषाओं में मौजूद है।

एमेजॉन इंडिया में एलेक्सा के लिए कंट्री हेड पुनीश कुमार ने आईएएनएस को बताया, मैं भविष्य की उतनी सटीक वर्णना तो नहीं कर सकता, लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि एलेक्सा दिन-पर-दिन समझदार होती जा रही है। हम उसके ज्ञान को बढ़ाने की दिशा में निरंतर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

वह आगे कहते हैं, हम अपने अधिक से अधिक भारतीय उपभोक्ताओं को क्लेओ स्किल को आजमाने के लिए प्रेरित करते हैं और ताकि वे एलेक्सा को नई-नई भारतीय भाषाओं के बारे में सिखा सकें।

क्लेओ एक लैंग्वेज लर्निग स्किल है, जिसमें ग्राहक एलेक्सा को हिंदी, तमिल, मराठी, कन्नड़, बंगाली, तेलुगू, गुजराती और अन्य भाषाओं में जवाब देकर एलेक्सा को इनकी तालीम दे सकते हैं।

जितने अधिक ग्राहक क्लेओ स्किल का उपयोग करेंगे, उतनी ही अधिक कंपनी एलेक्सा के भाषा को पहचानने की क्षमता और इसके नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (एनएलपी) पर काम करेगी ताकि दूसरी भाषाओं में बात करने के लिए अपने अन्य डिवाइसों में भी इसके स्मार्ट असिस्टेंट को तैयार कर सकें और साथ ही अन्य तीसरे पक्ष के डिवाइसों में भी यह कारगर हो।

एएसएन/जेएनएस

Created On :   20 Sept 2020 2:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story