बंगाल भाजपा नेता कोरोना पॉजिटिव

Bengal BJP leader Corona positive
बंगाल भाजपा नेता कोरोना पॉजिटिव
बंगाल भाजपा नेता कोरोना पॉजिटिव
हाईलाइट
  • बंगाल भाजपा नेता कोरोना पॉजिटिव

कोलकाता, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अनुपम हाजरा शुक्रवार को कोरोना जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए।

इसकी जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।

भाजपा नेता में कोरोना के लक्षण विकसित होने पर उनका जांच करवाया गया, जहां उन्हें पॉजिटिव पाए जाने के बाद इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हाल ही में हजरा को भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के रुप में नियुक्त किया गया था।

कुछ दिन पहले, भाजपा नेता ने यह कहकर एक विवादित बयान दिया कि अगर वह कभी कोरोना पॉजिटिव होते हैं तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गले लगाएंगे, जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने हाजरा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

एवाईवी/जेएनएस

Created On :   2 Oct 2020 8:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story