भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा कोरोना पॉजिटिव

- भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा कोरोना पॉजिटिव
भोपाल, 31 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह अस्पताल में भर्ती हैं, उनका उपचार जारी है।
भाजपा नेता झा ने सोमवार को ट्वीट कर बताया, मैं पार्टी के कार्य से पिछले सात-आठ दिनों से ग्वालियर में था। अस्वस्थता महसूस होने और डॉक्टरों की सलाह पर मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, अपना टेस्ट करवा लें।
उन्होंने आगे लिखा, ईश्वर की कृपा और आप सबके स्नेह व आशीर्वाद से मैं शीघ्र स्वस्थ होकर फिर से पार्टी कार्य और जनसेवा में लौटूंगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मेरे मित्र प्रभात झा के अस्वस्थ होने की सूचना मिली है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे उन्हें शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ करें।
इसी तरह भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने झा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा, ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।
एसएनपी/एसजीके
Created On :   1 Sept 2020 11:50 AM IST












