चीन के थ्येनवन नंबर-1 मार्स रोवर का मंगल की ओर उड़ान जारी

बीजिंग, 2 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी अंतरिक्ष ब्यूरो के अनुसार चीन के थ्येनवन नंबर-1 मार्स रोवर के 3,000 न्यूटन इंजन ने 20 सेकंड तक काम किया। इससे कक्षा में थ्येनवन नंबर-1 का पहला सुधार सफलता से पूरा हुआ और मंगल की ओर उड़ान जारी है।
पहले सुधार से पहले थ्येनवन नंबर-1 की उड़ान 9 दिन 17 घंटों तक जारी रही। अब वह पृथ्वी से 30 लाख किलोमीटर से दूर है और स्थिति अच्छी है। इस बार न सिर्फ पहला सुधार पूरा हुआ, बल्कि कक्षा में इंजन के प्रदर्शन का टेस्ट भी किया गया।
बाद में थ्येनवन नंबर-1 कई बार सुधार करेगा। 6 महीनों की उड़ान के बाद वह मंगल के पास पहुंचेगा और ब्रेक लगाने के बाद मंगल के गुरुत्वाकर्षण से मंगल की कक्षा में पहुंचेगा। फिर थ्येनवन नंबर-1 मंगल पर लैंडिंग और वैज्ञानिक अन्वेषण करेगा।
(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप , पेइचिंग)
-- आईएएनएस
Created On :   2 Aug 2020 8:00 PM IST