चीन की पेइतो नेविगेशन 10 करोड़ ग्राहकों को दे रही है सेवा

बीजिंग, 2 अगस्त (आईएएनएस)। चीन में पेइतो नेविगेशन व्यवस्था की स्थापना के बाद दुनिया भर के ग्राहकों को नेविगेशन, लघु संदेश सेवा (एसएमएस), राहत आदि सेवा मिलेगी। हजारों साल पहले चीनी लोगों ने कंपास का आविष्कार किया था, अब चीनी लोग पेइतो नेविगेशन व्यवस्था से मानव जाति को दिशा दिखा रहे हैं। अब पेइतो व्यवस्था 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 10 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवा दे रही है। दुनिया के आधे से अधिक देशों ने पेइतो व्यवस्था का प्रयोग शुरू कर दिया है।
लंबे समय तक बहुत-से देशों की तरह चीन भी काफी हद तक अमेरिका के ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम पर निर्भर रहता था। चीन द्वारा स्वनिर्मित और स्वचलित पेइतो नंबर-3 वैश्विक उपग्रह नेविगेशन प्रणाली की स्थापना से जाहिर है कि चीन विकास की पहल को पूर्ण रूप से अपनी मुट्ठी में करने में सक्षम है।
पेइतो नेविगेशन व्यवस्था न सिर्फ चीन की है, बल्कि दुनिया की भी है। और तो और न सिर्फ चीन को सेवा देगी, बल्कि दुनिया भी इस सेवा से लाभ ले सकती है। दरअसल, पेइतो व्यवस्था बस दुनिया के लिए चीन का एक योगदान है।
(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
Created On :   2 Aug 2020 12:30 AM IST












