अफ्रीका में कोरोना मामले 8.1 लाख के पार

Corona cases in Africa exceed 8.1 million
अफ्रीका में कोरोना मामले 8.1 लाख के पार
अफ्रीका में कोरोना मामले 8.1 लाख के पार
हाईलाइट
  • अफ्रीका में कोरोना मामले 8.1 लाख के पार

अदीस अबाबा, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अफ्रीका सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने कहा है कि महाद्वीप में शनिवार तक कोविड -19 मामलों की संख्या 810,008 हो गई थी।

सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक अफ्रीकन यूनियन (ए.यू.) आयोग की एक विशेष स्वास्थ्य एजेंसी अफ्रीका सीडीसी ने शनिवार को जारी किए नए अपडेट में कहा है कि महाद्वीप में पुष्टि किए गए कोविड -19 मामलों की संख्या शुक्रवार के 7,87,501 से बढ़कर शनिवार दोपहर तक 810,008 हो गई।

अफ्रीका सीडीसी की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि महामारी से संबंधित मौतों की संख्या शनिवार दोपहर तक 17,088 हो गई, जो इससे पहले शुक्रवार दोपहर को 16,697 थी।

महाद्वीपीय रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी ने यह भी कहा कि 4,62,374 रोगी अब तक ठीक हो चुके हैं।

अफ्रीका में दक्षिण अफ्रीका सबसे अधिक प्रभावित देश है। इसके बाद मिस्र, नाइजीरिया, अल्जीरिया और मोरक्को हैं।

अफ्रीका सीडीसी ने इस सप्ताह की शुरूआत में कहा था कि करीब 40 अफ्रीकी देशों की सीमाएं अभी भी पूरी तरह बंद हैं। जबकि 34 देशों में इस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए रात के समय कर्फ्यू लगाया जा रहा है।

Created On :   26 July 2020 11:31 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story