मप्र में कोरोना मरीज 1 लाख 30 हजार के पार

- मप्र में कोरोना मरीज 1 लाख 30 हजार के पार
भोपाल, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख 30 हजार को पार कर गई है। बीते 24 घंटों में 2041 मरीज बढ़े हैं, वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 20473 है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटों में 2041 मरीजों की संख्या बढ़ी है, कुल मरीजों की संख्या एक लाख 30 हजार 88 हो गई है। राज्य में सबसे ज्यादा 469 नए मरीज इंदौर में मिले, यहां कुल मरीजों की संख्या 2447 हो गई है। वहीं भोपाल में 26 मरीज बढ़े हैं, यहां कुल मरीज 17673 हो गए हैं।
राज्य में मरीजों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में 20 मरीजों की मौत होने से अब तक 2336 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक एक लाख 7279 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 20473 है।
एसएनपी/एसजीके
Created On :   2 Oct 2020 1:00 AM IST












