अनचाहे मस्सों से छुटकारा पाने के लिए करें ये 4 घरेलू उपाय, निखर आएगी त्वचा

Do these 4 home remedies to get rid of unwanted warts, the skin will glow
अनचाहे मस्सों से छुटकारा पाने के लिए करें ये 4 घरेलू उपाय, निखर आएगी त्वचा
घरेलू उपाय अनचाहे मस्सों से छुटकारा पाने के लिए करें ये 4 घरेलू उपाय, निखर आएगी त्वचा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई लोगों के शरीर में कुछ जिद्दी निशान आ जाते हैं जो आसानी से नहीं जाते। उन निशानों को मस्सा कहा जाता है। इन निशानों के शरीर पर बनने से कई लोग परेशान होते हैं। यह निशान आसानी से नहीं जाते, यही वजह है कि लोग इसे मिटाने के प्रभावशाली उपाय खोजते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय इस समस्या के लिए काफी रोचक साबित हो सकते हैं। इन उपायों को आप कुछ हफ्तों तक आजामा कर जिद्दी मस्सों से छुटकारा पा सकते हैं। हालांकि इन उपायों को असर दिखाने में कुछ लंबा वक्त लग सकता है, पर यह मस्सों को जड़ से खत्म करने के प्रभावशाली उपाय हैं।    

1 सेब का सिरका-
मस्सों को जड़ से खत्म करने के लिए आप सेब के सिरके का प्रयोग कर सकते हैं। यह प्रयोग मस्सों पर काफी असरदार साबित होगा। प्रतिदिन कम से कम तीन बार रुई की सहायता से इसे अपने मस्सों पर लगाएं और उस पर रुई चिपका कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। ऐसा आप रोज करें इससे कुछ ही दिनों में मस्सों का रंग गहरा होने लगेगा और उसकी त्वचा सूखकर निकल आएगी।  

2 लहसुन की कलियां- 
मस्सों को हटाने के लिए यह घरेलू उपाय भी आप आजमा सकते हैं। इसके लिए आप लहसुन की कलियों को छीलकर काट लें और उसे स्क्रब की तरह अपने मस्सों पर घीसें। आप चाहें तो इसका पेस्ट भी बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में मस्से गिर जाएंगे।  

3 नींबू का रस-
नींबू को जिद्दी दाग हटाने में काफी प्रभावशाली माना जाता है। आप शरीर के मस्‍सों को हटाने के लिए नींबू का रस जरुर लगाएं इससे कुछ ही दिनों में आपके मस्से गिर जाएंगे। 

4 आलू का रस-
आलू के रस से मस्सों की परेशानी से निजात पाया जा सकता है। इसके लिए आप आलू को काटकर मस्सों पर घिसें साथ ही आप इसका पेस्ट बनाकर भी मस्सों पर लगा सकते हैं। यह उपाय कुछ हफ्तों में त्वचा निखार सकता है।   
 

Created On :   16 Nov 2021 11:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story