कोरोना को हराने के बाद झारखंड के मंत्री का निधन

Jharkhand minister dies after defeating Corona
कोरोना को हराने के बाद झारखंड के मंत्री का निधन
कोरोना को हराने के बाद झारखंड के मंत्री का निधन
हाईलाइट
  • कोरोना को हराने के बाद झारखंड के मंत्री का निधन

रांची, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी को कोरोना निगेटिव पाए जाने के एक दिन बाद शनिवार को मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। इसकी जानकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमु) नेता ने दी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के अनुसार, अंसारी की कोरोनोवायरस रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आई थी। 73 वर्षीय नेता को हेमंत सोरेन की सरकार में इस साल जनवरी में दूसरी बार मंत्री बनाया गया था।

उनके निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया।

उन्होंने ट्वीट में कहा, सरकार में मेरे साथी मंत्री आदरणीय हाजी हुसैन अंसारी साहब जी के निधन से अत्यंत आहत हूं। हाजी साहब ने झारखण्ड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। वह सरल भाव और ²ढ़ विश्वास वाले जन नेता थे। परमात्मा हाजी साहब की आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को दु:ख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

अंसारी का जन्म 1947 में देवघर जिले के पिपरा गांव में हुआ था। वह 1995 में पहली बार विधायक चुने गए। बाद में उन्हें 2000, 2009 और 2019 में फिर से चुना गया।

अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया।

एवाईवी/जेएनएस

Created On :   3 Oct 2020 7:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story