कर्नाटक के मंत्री मधुस्वामी कोरोना पॉजिटिव

Karnataka minister Madhuswamy Corona positive
कर्नाटक के मंत्री मधुस्वामी कोरोना पॉजिटिव
कर्नाटक के मंत्री मधुस्वामी कोरोना पॉजिटिव
हाईलाइट
  • कर्नाटक के मंत्री मधुस्वामी कोरोना पॉजिटिव

बेंगलुरु, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। कर्नाटक के कानून और संसदीय कार्य मंत्री जे.सी. मधुस्वामी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसकी जानकारी अधिकारी ने मंगलवार को दी।

अधिकारी ने कहा, सोमवार को मधुस्वामी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

65 वर्षीय मधुस्वामी बेंगलुरु से लगभग 70 किमी उत्तर पश्चिम में चिकनक्याकन्नहल्ली विधानसभा से भाजपा के विधायक हैं।

राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के.सुधाकर ने ट्वीट किया, जैसा कि मधुस्वामी पॉजिटिव पाए गए हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह शीघ्र स्वस्थ हो जाए।

सोमवार को कांग्रेस विधायक एच.के पाटिल भी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में वह होम क्वारंटीन में हैं।

एवाईवी/जेएनएस

Created On :   29 Sept 2020 5:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story