महाराष्ट्र में कोविड जांच 20 लाख के पार

Kovid probe in Maharashtra crosses 20 lakhs
महाराष्ट्र में कोविड जांच 20 लाख के पार
महाराष्ट्र में कोविड जांच 20 लाख के पार
हाईलाइट
  • महाराष्ट्र में कोविड जांच 20 लाख के पार

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा कोविड-19 जांच का रिकार्ड बना। जांच का आंकड़ा 20 लाख को पार कर गया जो देश के किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा है। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।

आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक, राज्य में 20,21,437 जांच की गई। इनमें से 10,21,063 जांच सरकार की प्रयोगशालाओं में और 10,00,374 जांच निजी प्रयोगशालाओं में हुईं। इन जांचों में 407,877 मामले (20.18 फीसदी) पॉजिटिव पाए गए।

राज्य में कोविड-19 से 391,440 लोग संक्रमित हैं। इनमें 144,694 मरीज सक्रिय श्रेणी में हैं। वायरस से अब तक 14,165 लोगों की मौत हो चुकी है और 232,277 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।

राज्य में कोविड का पहल मामला 9 मार्च को पुणे में पाया गया था। उस समय कोविड जांच के लिए दो ही लैब थीं- एक मुंबई में और दूसरा पुणे में। अब राज्य में 125 से ज्यादा लैबों में कोरोना की जांच हो रही है।

Created On :   30 July 2020 12:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story