पेरिस के कई हिस्सों में मास्क लगाना अब अनिवार्य

Masks are now mandatory in many parts of Paris
पेरिस के कई हिस्सों में मास्क लगाना अब अनिवार्य
पेरिस के कई हिस्सों में मास्क लगाना अब अनिवार्य

पेरिस, 10 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांस की राजधानी में फैले कोविड-19 से निपटने के लिए अधिकारियों द्वारा लागू किए गए नए नियमों के बाद पेरिस के कई हिस्सों में घर से बाहर होने के दौरान फेस मास्क पहनने की अनिवार्यता सोमवार से लागू हो गई।

बीबीसी ने पुलिस के हावले से कहा कि यह आदेश 11 वर्ष की आयु के बच्चों पर और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में लागू होता है, जैसे कि सीन नदी के किनारे और खुले बाजारों में।

पुलिस द्वारा भेजी गई सूची के अनुसार, 100 से अधिक सड़कों को आदेश के मद्देनजर कवर किया गया है।

हालांकि, कुछ लोकप्रिय पर्यटक केंद्र, जैसे कि एफिल टॉवर, आर्क डी ट्रिम्फ और चैंप्स-एलिसीज को नए नियमों से छूट दी गई थी।

फ्रांस में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाना पहले से ही अनिवार्य हैं।

उल्लंघन करने वालों पर 135 यूरो जुर्माना लगाया जाएगा।

सोमवार तक, देश में 30,327 मौतों के साथ कोरोना के कुल 235,237 मामले दर्ज किए गए।

वीकेवी/एसजीके

Created On :   10 Aug 2020 5:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story