मप्र के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हुए कोरोना संक्रमित

MP state BJP president Corona infected
मप्र के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हुए कोरोना संक्रमित
मप्र के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हुए कोरोना संक्रमित
हाईलाइट
  • मप्र के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हुए कोरोना संक्रमित

भोपाल, 29 जुलाई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगतार बढ़ रही है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोनो पॉजिटिव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शर्मा के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की दो कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी, मगर अब तीसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शर्मा ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुहास भगत व मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के साथ लखनऊ की यात्रा की थी। चारों नेता राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने गए थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर शर्मा के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा है, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो के सांसद वी.डी. शर्मा के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर उन्हें जल्द ही पूर्ण स्वस्थ करें, मेरी यही प्रार्थना है।

शर्मा के कोरोना पॉजिटिव होने से पहले तीनों अन्य नेता भी पॉजिटिव हो चुके हैं और उनका उपचार चल रहा है। इसके अलावा राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Created On :   29 July 2020 11:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story