ओडिशा में कोरोना मामलों की संख्या 1.75 लाख के पार

By - Bhaskar Hindi |19 Sept 2020 2:01 PM IST
ओडिशा में कोरोना मामलों की संख्या 1.75 लाख के पार
हाईलाइट
- ओडिशा में कोरोना मामलों की संख्या 1.75 लाख के पार
भुवनेश्वर, 19 सितंबर (आईएएनएस)। ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना जांच रिपोर्ट में 4,209 नए लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिससे यहां मामलों की संख्या बढ़कर 1,75,550 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी शनिवार को दी।
राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 37,239 पहुंच गई है, जबकि इस वायरस से अब तक 1,37,567 मरीज उबर चुके हैं।
नए मामलों में 2,441 मामले क्वारंटीन सेंटर से, जबकि 1,768 मामले स्थानीय संपर्क से हैं।
खोर्धा जिले में सबसे अधिक पॉजिटिव मामले मिले हैं। यहां 663 लोग पॉजिटिव पाए गए। कटक में 491, पुरी में 326, बालासोर में 183 और जाजपुर में 176 नए मामले सामने आए हैं।
एवाईवी/एसजीके
Created On :   19 Sept 2020 7:31 PM IST
Tags
Next Story