ओडिशा : फर्जी कोविड-19 वैक्सीन बनाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Odisha: A person making fake Kovid-19 vaccine arrested
ओडिशा : फर्जी कोविड-19 वैक्सीन बनाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
ओडिशा : फर्जी कोविड-19 वैक्सीन बनाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
हाईलाइट
  • ओडिशा : फर्जी कोविड-19 वैक्सीन बनाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा के बारगढ़ जिले में कोविड-19 की फर्जी वैक्सीन बनाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने बारगढ़ में शुक्रवार को भिडेन पुलिस स्टेशन अंतर्गत रुशुदा गांव में कोविड-19 वैक्सीन विनिर्माण इकाई मेंछापा मारा और फर्जी यूनिट का भंडाफोड़ कर दिया।

अधिकारियों ने कोविड-19 वैक्सीन लिखे कई शिीशियों को बरामद किया। साथ ही अधिकारियों ने उसके पास से कुछ पाउडर और रसायनिक सामग्री बरामद की।

आश्चर्यजनक रूप से, 32 वर्षीय आरोपी प्रह्लाद बिसी ने केवल कक्षा 12 तक पढ़ाई की है।

बारगढ़ ड्रग की इस्पेक्टर सस्मिता देहुरी ने बताया, सूचना प्राप्त करने के बाद, हमने यूनिट में छापा मारा और पाया कि बिसी वहां बड़ी मात्रा में फर्जी कोविड-19 वैक्सीन बना रहा है। सभी फर्जी वैक्सीन में कोविड-19 को स्टिकर लगा हुआ था, जिसे जब्त कर लिया गया है।

उन्होंने कहा, बाजार में नकली दवा की आपूर्ति कोविड-19 वैक्सीन बताकर की जाने वाली थी।

आरएचए/

Created On :   26 Sept 2020 9:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story