पंजाब के राजस्व मंत्री कोरोना से संक्रमित हुए

By - Bhaskar Hindi |16 Aug 2020 1:00 PM IST
पंजाब के राजस्व मंत्री कोरोना से संक्रमित हुए
चंडीगढ़, 16 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब के राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ जांच में रविवार को कोरोनवायरस पॉजिटिव पाए गए।
डॉक्टरों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने स्वतंत्रता दिवस और एक दिन पहले मानसा शहर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।
मंत्री ने गले में खरास की शिकायत की, जिसके बाद उनकी कोरोना जांच की गई।
कांगड़ ने मीडिया को फोन पर बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उनके आवास पर इलाज चल रहा है।
इससे पहले, दो कांग्रेस विधायक और कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा कोरोनावायरस से संक्रमित निकले थे।
वीएवी-एसकेपी
Created On :   16 Aug 2020 1:00 PM IST
Next Story












