केरल में महिला कोविड मरीज के साथ छेड़खानी

Seduce woman Kovid patient in Kerala
केरल में महिला कोविड मरीज के साथ छेड़खानी
केरल में महिला कोविड मरीज के साथ छेड़खानी
हाईलाइट
  • केरल में महिला कोविड मरीज के साथ छेड़खानी

तिरुवनंतपुरम, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। केरल के पथानामथिट्टा जिले में एक एंबुलेंस में कोरोनावायरस मरीज के साथ दुष्कर्म की खबर के बाद सोमवार को यहां एक और बुरी खबर सामने आई। केरल की राजधानी तिरु वनंतपुरम में एक स्वास्थ्यकर्मी ने एक महिला कोविड मरीज के साथ छेड़खानी की। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना उस समय हुई जब 40 साल की महिला अपने गृह जिले मल्लापुरम से तिरुवनंतपुरम आ रही थी।

14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहने के बाद महिला कोविड की दोबारा जांच और निगेटिव सर्टिफिकेट के लिए स्वास्थ्यकर्मी के पास पहुंची। कर्मचारी ने महिला को अपने घर बुलाया और फिर उसके साथ छेड़खानी की। घटना तीन सितंबर की है।

महिला ने पुलिस में इस बाबत शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी स्वास्थ्यकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसकेपी

Created On :   7 Sept 2020 3:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story