महाराष्ट्र में कोविड-19 मामलों की संख्या 215 हुई

The number of Kovid-19 cases in Maharashtra stands at 215.
महाराष्ट्र में कोविड-19 मामलों की संख्या 215 हुई
महाराष्ट्र में कोविड-19 मामलों की संख्या 215 हुई
हाईलाइट
  • महाराष्ट्र में कोविड-19 मामलों की संख्या 215 हुई

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के 12 नए मामलों की पुष्टि के बाद राज्य में संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 215 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।

नए मामलों में पुणे में पांच, मुंबई में तीन, नागपुर में दो और कोल्हापुर व नाशिक में एक-एक नया मामला सामने आया है।

राज्य में अभी तक आठ लोगों की कोविड-19 संक्रमण के चलते मौत हुई है। इसमें से दो मरीज उम्र के 40वें पड़ाव पर थे। पहले मामले में मुंबई की एक 40 वर्षीय मृतक महिला का मामला अब तक की सबसे कम उम्र की पीड़ित महिला का रहा है और बुलढाणा का एक 45 वर्षीय व्यक्ति भी इस सूची में शामिल है। दोनों ही मरीजों ने पूर्व में कोई विदेशी यात्रा नहीं की थी।

वहीं, मुंबई, पुणे, यवतमाल, नागपुर और औरंगाबाद सहित अन्य स्थानों के कुल 38 मरीजों को पूरी तरह से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

राज्य भर में 17,151 व्यक्ति होम क्वारंटीन और 960 इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में हैं।

शहरों और जिलों के सभी सरकारी अस्पतालों को कोरोनावायरस संकट से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार किया गया है और राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में आइसोलेशन वार्ड स्थापित किए गए हैं।

Created On :   30 March 2020 8:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story