आपकी चलने की स्पीड बताती है जल्दी दिखने लगेंगे आप बूढ़े, जाने कैसे?

Your Walking Speed Can Tell Whether You Are Getting Old
आपकी चलने की स्पीड बताती है जल्दी दिखने लगेंगे आप बूढ़े, जाने कैसे?
आपकी चलने की स्पीड बताती है जल्दी दिखने लगेंगे आप बूढ़े, जाने कैसे?

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। चलना स्वास्थय के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इंसान को रोज दिन में कुछ कदम पैदल चलना ही चाहिए, लेकिन हर किसी के चलने की स्पीड अलग—अलग होती है। कुछ लोग तेज तो कुछ धीरे चलते हैं। वहीं कुछ लोग मध्यम स्पीड से चलना ही बेहतर समझते हैं। क्या आप जानते हैं कि आपकी चलने की स्पीड से पता चल सकता है कि आप पर बुढ़ापा जल्दी आने वाला है या देर से। 

रिपोर्ट के अुनसार जिन लोगों की उम्र 45 साल हो जाती है। उनकी चलने की स्पीड भी कम हो जाती है। उन लोगों में जल्द बूढ़े लगने के लक्ष्ण नजर आए। इन लक्षणों को उन 19 पैमानों को आधार बनाकर नापा गया था जिनके जरिए व्यक्ति के बुढ़ापे में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य कैसा होगा इसे टेस्ट किया जाता हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार व्यक्ति का चलना भी उसके अंगों पर निर्भर करता है। चीजों को समझने और उन पर प्रतिक्रिया देने की क्षमता को भी चलने की रफ्तार से जोड़ा जा सकता है। यही वजह है कि उम्र के साथ—साथ कुछ लोगों की रफ्तार धीमी ​दिखती है। क्योंकि व्यक्ति के ऑर्गेन्स के फंक्शन खराब हो जाते है। 

जो व्यक्ति धीमे चलते हैं उनके लंग्स, दांत व इम्यूनिटी सिस्टम जल्दी खराब होने की स्थिति में आ जाते हैं। इतना ही नहीं धीमा चलने वालों के चेहरे पर बुढ़ापा भी जल्द दिखने लगता हैं। ऐसे लोग जल्द ही बुढ़ापे की ओर बढ़ने लगते है। प्राकृतिक रुप से जो लोग मध्यम या तेज चलते हैं उनके अंग लंबे समय तक ठीक से काम करते हैं। 

Created On :   20 Oct 2019 7:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story