लैंडस्लाइड अलर्ट: अफगानिस्तान में भूस्खलन से 25 लोगों की मौत, कई लोगों की तलाश जारी

अफगानिस्तान में भूस्खलन से 25 लोगों की मौत, कई लोगों की तलाश जारी
  • भूस्खलन और हिमस्खलन परेशान तालिबान सरकार
  • अफगानिस्तान के नूरिस्तान में लैंडस्लाइड से 25 की मौत,
  • नूरगाराम जिले में भूस्खलन से 10 लोग घायल हुए हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में भूस्खलन के चलते 25 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। जिनकी तलाश जारी है। वहीं, नूरगाराम जिले में भूस्खलन से 10 लोग घायल हुए हैं। इस बात की जानकारी सूचना और संचार प्रमुख मोहम्मद अब्दुल्ला ने दी है। उन्होंने बताया है कि नूरगाराम जिले में नकराह गांव में भारी बारिश हुई है। जिसके चलते कई पहाड़ खिसक गए हैं। 15 से 20 घर भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं।

संचार प्रमुख की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, नूरिस्तान, कुनार पंजशीर प्रांत में बारिश के चलते आने जाने का रास्ते में रुकावट आ गई है। कई जगहों पर सड़कों के बीच से पानी का तेज बहाव जारी है। खामा प्रेस को आपदा प्रबंधन मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, पंजशीर प्रांत में हिमस्खलन के चलते करीब 5 कर्मचारी लापता हो गए हैं। पंजशीर के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि जो कर्मचारी लापता हुए हैं उनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

गौरतलब है कि, अफगानिस्तान में बीते कुछ दिनों से भूस्खलन और हिमस्खलन की घटनाओं में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जिसके चलते वहां के लोगों को जान-माल का नुकसान हो रहा है। अफगानिस्तान इन दिनों आर्थिक संकट से जुझ रहा है। ऐसे में वहां पर प्राकृतिक आपदाओं के चलते अफगान सरकार की मुश्किलें और भी बढ़ गई है। आम नागरिक भारी बारिश से हुए नुकसान के चलते काफी कठिनाई से अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलगाव का सामना कर रहे अफगानिस्तान में साल 2021 में तालिबान के सत्ता में आने से वहां की स्थिति में उथल-पुथल मची है। लगातार तालिबान सरकार की ओर से इसे ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Created On :   19 Feb 2024 6:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story