समुद्र में हादसा: पूर्वी यमन के तट से दूर अरब सागर में प्रवासियों से खचाखच भरी एक नाव पलटी, 41 लोगों की मौत

पूर्वी यमन के तट से दूर अरब सागर में प्रवासियों से खचाखच भरी एक नाव पलटी, 41 लोगों की मौत
  • मरने वाली सभी अफ्रीकी प्रवासी
  • 200 से अधिक अफ्रीकी प्रवासियों को ले जा रही थी नाव
  • शबवा के तट से दूर पलट गई नाव

डिजिटल डेस्क, अदन। यमन तट के पास प्रवासी नाव पलटने से 41 लोगों की मौत। हादसा पूर्वी यमन के तट से दूर अरब सागर में प्रवासियों से खचाखच भरी एक नाव पलट गयी, जिसके कारण कुल 41 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी नागरिक अफ्रीकी प्रवासी बताए जा रहे है।

समाचार एजेंसी यूनीवार्ता के मुताबिक एक सरकारी अधिकारी ने चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को यह जानकारी दी। शबवा प्रांत में यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक अली अल-धीब ने बताया कि 200 से अधिक अफ्रीकी प्रवासियों को ले जा रही एक नाव शबवा के तट से दूर पलट गई। उन्होंने कहा कि शबवा के स्वास्थ्य कार्यालय और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन की खोज और बचाव टीमें दक्षिण-पूर्वी शबवा में राधुम जिले के तटों से शवों को बरामद करने के लिए अथक प्रयास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 41 शव बरामद किए गए हैं। वहीं, 70 से अधिक जीवित बचे लोग जिले के तट तक पहुंचने में कामयाब रहे और उन्हें मौके पर टीमों द्वारा तुरंत प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई।

भारतीय न्यूज एजेंसी यूनीवार्ता के अनुसार अधिकारी ने कहा कि मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है, क्योंकि दुखद घटना के बाद कुछ प्रवासियों का अभी भी पता नहीं चल पाया है। यमन में लगभग एक दशक से जारी संघर्ष के बावजूद, प्रवासी देश में खतरनाक समुद्री यात्राएं कर रहे हैं तथा अक्सर वे जर्जर तस्करी नौकाओं और चरम मौसम की स्थिति के कारण उत्पन्न खतरों का शिकार हो रहे हैं। यमन सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों तक पहुंचने के इच्छुक हजारों अफ्रीकी प्रवासियों के लिए पारगमन बिंदु के रूप में कार्य करता है।

Created On :   11 Jun 2024 4:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story