हादसा: अफगानिस्तान में आज सुबह यात्री विमान का दर्दनाक हादसा , विमान किस देश का अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई?

अफगानिस्तान में आज सुबह यात्री विमान का दर्दनाक हादसा , विमान किस देश का अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई?
  • दुर्घटनास्थाल पर भेजी जांच टीम
  • बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़ेबक में हुआ हादसा
  • तोपखाना के पहाड़ों में हुआ यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान में रविवार सुबह एक बड़ा दर्दनाक हवाई हादसा हो गया। आफगानिस्तान सरकार ने दुर्घटनास्थाल पर जांच टीम भेज दी है। बदख्शां के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख जबीहुल्लाह अमीरी ने मीडिया को बताया कि बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़ेबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में यह यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जांच के लिए क्षेत्र में एक टीम भेजी गई है। स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि विमान रविवार सुबह क्रैश हुआ था।

अफगान मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक , एक दुखद घटना में प्लेन अपने मूल मार्ग से भटक गया था और शनिवार 20 जनवरी की रात बदख्शां में ज़ेबक जिले के पहाड़ी से टकरा गया।

प्लेन की पहचान को लेकर अभी तक अफगानिस्तान सरकार एवं भारत सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि विमान मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने प्लेन को भारत का होना नहीं बताया। सूत्रों के मुताबिक अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान भारतीय नहीं है। आपको बता दें इससे पहले अफगान मीडिया में दावा किया जा रहा था यह विमान भारतीय है।

भारतीय नागर विमान मंत्रालय ने बताया कि अफगानिस्तान में अभी जो दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना हुई है, वह न तो भारतीय अनुसूचित विमान है और न ही गैर अनुसूचित (एनएसओपी)/चार्टर विमान है। यह मोरक्कन पंजीकृत छोटा विमान है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Created On :   21 Jan 2024 7:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story