भारत का एक और दुश्मन खत्म: मुंबई हमले के लिए आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अब्दुल सलाम भुट्टावी की मौत, हाफिज सईद का था करीबी, यूएन की रिपोर्ट में हुई पुष्टि

मुंबई हमले के लिए आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अब्दुल सलाम भुट्टावी की मौत, हाफिज सईद का था करीबी, यूएन की रिपोर्ट में हुई पुष्टि
  • मुंबई हमले के जिम्मेदार आतंकियों को किया था तैयार
  • जेल में हुई थी मौत
  • 7 महीने बाद यूएन की रिपोर्ट में हुई पुष्टि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के एक और दुश्मन का खात्मा हो गया है। साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के लिए आंतकियों को ट्रेनिंग देने वाले अब्दुल सलाम भुट्टावी की मौत हो गई है। संयुक्त राष्ट्र परिषद की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। रिपोर्ट में कहा गया कि, आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य अब्दुल सलाम भुट्टावी की पाकिस्तान की जेल में मौत हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब्दुल सलाम भुट्टावी मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद का करीबी था और मुंबई हमलों में शामिल आतंकियों को ट्रेंड करने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

यूएन की वेबसाइट साझा की गई जानकारी के मुताबिक, जिस समय हाफिज सईद को पाकिस्तान में हिरासत में लिया गया था, तब भुट्टावी ने ही लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा का काम संभाला था। मुंबई हमलों के कुछ दिनों बाद जब करीब 7 महीने हाफिज सईद को हिरासत में लिया गया था तो इस अवधि में भुट्टावी ने ही संगठन के कामों को संभाला था।

मुंबई हमले में भी था शामिल

77 साल का भुट्टावी लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के संस्थापक सदस्यों में से था। वह इन दोनों ही संगठनों के सदस्यों को जरुरी निर्देश देने के साथ-साथ महत्वपूर्ण अभियान के लिए फतवा भी जारी करता था। उसने अपने जहरीले भाषणों से मुंबई आतंकवादी हमले के लिए आतंकवादियों को ट्रेनिंग देने में सहायता भी की थी। बता दें कि 26 नवंबर 2008 में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुए हमलों में 150 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

जेल में हुई थी मौत

आतंकी भुट्टावी की मौत पिछले साल 29 मई यानी करीब 7 महीने पहले ही हो गई थी। लेकिन इसका पता यूएन की रिपोर्ट में हुआ। इस रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी मौत पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरकार की कस्टडी में रहते हुए उसकी मौत हो गई थी। रिपोर्ट में उसके संगठन से जुड़े एक व्यक्ति के हवाले से बताया गया कि भुट्टावी को टेरेरिस्ट फडिंग के मामले में 2019 में गिरफ्तार किया गया था। वह लाहौर से करीब 60 किलोमीटर दूर शेखूपुरा जेल में कैद था। 29 मई 2023 को उसके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Created On :   11 Jan 2024 7:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story