लाल सागर में हूती हमले: यमन में हूती ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई के रूप में अमेरिका ने की बमबारी

यमन में हूती ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई के रूप में अमेरिका ने की बमबारी
  • लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर हूती हमला
  • अमेरिकी जहाज एमवी जेनको पिकार्डी पर हूतियों ने किया था हमला
  • यमन का एक मिलिशिया संगठन है हूती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने यमन में हूती के कई ठिकानों पर हमले किए। हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर किए जा रहे हमलों के जवाब में अमेरिका ने ये बमबारी की है। अमेरिकीय अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर रॉयटर्स को इस बारे में जानकारी दी, हालांकि, कितने ठिकानों पर हमले किए गए और कितनी मिसाइलें दागी गईं, इस बारे में उन्होंने कुछ जानकारी साझा नहीं की। आपको बता दें हूती यमन का एक मिलिशिया संगठन है। जो यमन के अधिकांश इलाके पर नियंत्रित करता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका ने बुधवार को यमन स्थित हूती संगठन को फिर से आतंकवादी समूहों की सूची में डाल दिया। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने एक बयान में कहा कि यह फैसला हूतियों की लगातार धमकियों, लाल सागर और अदन की खाड़ी में व्यापारिक जहाजों पर हमलों के चलते लिया गया है। अमेरिकी सेना ने बुधवार को कहा था कि यमन में हूती विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी में एक ड्रोन से एक अमेरिकी जहाज को निशाना बनाया था। बीते कुछ दिन पहले हूती विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी में एक अमेरिकी जहाज एमवी जेनको पिकार्डी पर हमला किया। इसकी जानकारी यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता याह्या सारे ने दी।

आपको बता दें लाल सागर में हूती विद्रोहियों की ओर से कई व्यापारिक जहाजों पर हमला किया गया। बीते साल नवंबर से लेकर अब तक करीब 27 से अधिक हमले हूती विद्रोहियों ने किए है। हमले की आशंका को देखते हुए कई देशों ने लाल सागर ने व्यापार बंद कर दिया है। एशिया और यूरोप के बीच समुद्री व्यापार प्रभावित हुआ है और इसने कई देशों को चिंतित कर दिया है।

Created On :   18 Jan 2024 3:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story