बड़ी कार्रवाई: अमेरिका ने तीन चीनी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में कर रहा था मदद

अमेरिका ने तीन चीनी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में कर रहा था मदद
अमेरिका ने तीन चीनी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को अमेरिका से बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान बैलिस्टिक मिसाइल बनाने के लिए लंबे समय से चीन की मदद ले रहा था। जिसकी भनक अमेरिका को लग गई। अब अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में मदद कर रही चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने प्रतिबंध लगाए जाने के पीछे वैश्विक अप्रसार व्यवस्था को बताया।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हम कार्यकारी आदेश 13382 के अनुसार तीन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। ये सभी कंपनियां सामूहिक रूप से विनाशकारी हथियारों के प्रसारकों और उनके वितरण से जुड़ी हुई हैं और ये तीनों कंपनियां चीन की हैं। जो पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े पुर्जों और उपकरणों की आपूर्ति की है।

चीन हमेशा से ही पाकिस्तान का मदद करता आया है। चीन पहले ही से ही इस्लामाबाद के सैन्य आधुनिकीकरण कार्यक्रम के लिए हथियारों और रक्षा उपकरणों का मुख्य आपूर्तिकर्ता के रूप में रहा है। यह तीन कंपनियों का नाम जनरल टेक्नोलॉजी लिमिटेड, बीजिंग लुओ लुओ टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड और चांगझौ यूटेक कंपोजिट कंपनी लिमिटेड हैं। जानकारी के मुताबिक, यह प्रतिबंध पाकिस्तान के अबाबील बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली के प्रक्षेपण के कुछ दिनों बाद लगाया है।

Created On :   21 Oct 2023 1:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story