संकट में ट्रंप: अमेरिका में मड़राया सरकारी शटडाउन का खतरा, रूक सकते है ट्रंप सरकार के काम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में सरकारी शटडाउन का खतरा मड़रा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सीनेट में अस्थायी फंडिंग बिल प्रस्ताव गिर गया, क्योंकि ट्रंप को बिल को पास कराने के लिए कम से कम 60 वोटों की जरूरत थी, लेकिन वो सिर्फ 55 वोट ही जुट पाए। प्रस्ताव के गिरने के बाद अब ट्रंप सरकार के पास जरूरी फंडिंग का विस्तार नहीं है। इसका सीधे तौर पर ये अर्थ है कि ट्रंप प्रशासन के कई संघीय कामकाज रुक जाएंगे।
अमेरिकी कानून के तहत जब तक बजट या अस्थायी फंडिंग बिल सीनेट से पास नहीं होता, तब तक 'गैर-जरूरी' सरकारी विभागों और सेवाओं को बंद करना पड़ता है। इसको यूएस में शटडाउन कहा जाता है। पिछले दो दशकों में यह अमेरिका की पांचवीं बड़ी शटडाउन स्थिति बन सकती है।
आपको बता दें अमेरिकी सरकार को अलग-अलग विभागों को सुचारू रूप से चलाने के लिए भारी मात्रा में बजट की जरूरत होती है। इसके लिए संसद (कांग्रेस) से बजट या फंडिंग बिल पारित कराना अनिवार्य होता है। अगर राजनीतिक विरोध या अन्य किन्हीं वजहों से सीनेट से फंडिंग बिल पास नहीं होता, तो कानून रूप से संघीय सरकार के पास खर्च के लिए बजट नहीं होता। तो अमेरिकी सरकार को अपनी गैर-जरूरी सेवाएं बंद करनी पड़ती हैं,जिससे सरकारी कामकाज ठप्प हो जाते है। इसी को सरकारी शटडाउन कहा जाता है। इस दौरान कई कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा जाता है, कुछ कर्मचारी बिना वेतन के काम करते रहते है।
7 साल बाद यह पहला मौका होगा, जब फंड की कमी की वजह से अमेरिका में कई सेवाएं बाधित होंगी। 2018 में ट्रंप के पिछले कार्यकाल के दौरान शटडाउन 34 दिनों तक रहा था। इस बार के शटडाउन खतरे को और अधिक गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि ट्रंप इसकी आड़ में लाखों कर्मचारियों की छंटनी और कई अहम योजनाओं को बंद करने की तैयारी में हैं।
Created On :   1 Oct 2025 10:31 AM IST