नायब सिंह सैनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए CM सैनी का बड़ा एलान, ई-मुआवजा पोर्टल के जरिए ट्रांसफर किए गए 4.72 करोड़

बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए CM सैनी का बड़ा एलान, ई-मुआवजा पोर्टल के जरिए ट्रांसफर किए गए 4.72 करोड़
  • नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा
  • हरियाणा सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा में आई बाढ़ से लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार (1 अक्टूबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा एलान किया है। इस घोषणा ने किसानों सहित अन्य लोगों को राहत प्रदान की है। सरकार ने ई-मुआवजा पोर्टल के माध्यम से भारी बारिश के कारण घरों, घरेलू सामान और पशुधन को हुए नुकसान के लिए 4 करोड़ 72 लाख 6 हजार रुपये की राशि मुआवजे के रूप में उनके खातों में ट्रांसफर की है।

सीएम की बड़ी घोषणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बाढ़ से फसलों को नुकसान हुआ है और कुछ लोगों की जान-माल की हानि भी हुई है। सरकार अत्यधिक वर्षा और बाढ़ से प्रभावित किसानों और अन्य लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। आज मैंने ई-मुआवजा पोर्टल के माध्यम से भारी बारिश के कारण घरों, घरेलू सामान और पशुधन को हुए नुकसान के लिए 4 करोड़ 72 लाख 6 हजार रुपए की राशि मुआवजे के रूप में उनके खातों में ट्रांसफर की है।

फसल खरीद पर क्या बोले नायब सिंह सैनी?

फसल खरीद पर बोलते हुए सीएम नायब सिंह ने कहा कि राज्य में 22 सितंबर से खरीद प्रक्रिया शुरू हुई है और 30 सितंबर तक 5 लाख मीट्रिक टन की आवक हो चुकी है। इसमें से 3 लाख 58 हजार मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। किसानों को उनकी फसल की कीमत का भुगतान भी तेजी से किया जा रहा है। अब तक 109 करोड़ रुपए सीधे किसानों के खातों में पहुंचाए जा चुके हैं।

Created On :   1 Oct 2025 12:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story