तालिबान का एक और तुगलगी फरमान, अब केवल तीसरी कक्षा तक ही स्कूल जा सकती हैं लड़कियां

तालिबान का एक और तुगलगी फरमान, अब केवल तीसरी कक्षा तक ही स्कूल जा सकती हैं लड़कियां
  • सत्ता पर काबिज होने के बाद महिलाओं पर लगाए कई प्रतिबंध
  • ताजा फरमान महिलाओं की शिक्षा को लेकर जारी किया
  • कक्षा 3 के बाद आगे नहीं पढ़ पाएंगी लड़कियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ तालिबान के जुल्म कम होने का नाम ले रहे हैं। अगस्त 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता पर दोबारा काबिज होने के बाद से अब तक तालिबान सरकार देश की महिलाओं के अधिकारों और स्वातंत्रता पर नकेल कसने के लिए कई फरमान जारी कर चुका है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान सरकार ने लड़कियों के अधिकारों पर एक और गंभीर कार्रवाई करते हुए उनके कक्षा 3 या 10 साल की उम्र होने के बाद स्कूल जाने पर पाबंदी लगा दी है।

महिला अधिकारों पर एक और प्रहार

तालिबान के इस नए आदेश के तहत देशभर की लड़कियों को तीसरी कक्षा और 10 साल से ज्यादा उम्र होने पर स्कूल जाना प्रतिबंधित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश के गजनी प्रांत में तालिबान शासित शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने वहां के स्कूल प्रिंसिपलों को सूचित किया है कि '10 साल से अधिक आयु की लड़कियों को प्राइमरी स्कूल में पढ़ने की परमिशन न दी जाए।'

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के कुछ इलाकों में तालिबानी सरकार के प्रचार व मार्गदर्शन मंत्रालय ने स्कूल प्रबंधकों से अनुरोध किया है कि 'वह उनके स्कूल में पढ़ रही लड़कियों को कक्षा तीसरी के बाद आगे की कक्षा में पढ़ने दें और उन्हें उनके घर भेजें।' बीबीसी ने इसे लेकर पूर्वी अफगानिस्तान की एक छात्रा से भी बात की। जिसमें उसने बताया कि, 'हमें जानकारी मिली है कि कक्षा 3 और 10 साल से ज्यादा उम्र की लड़कियों को स्कूल में एडमिशन लेने की अनुमति नहीं है।'

बता दें कि सत्ता पर दोबारा काबिज होने के बाद तालिबान ने देश की महिलाओं पर कई तरह की पाबंदी लगा चुका है। सत्ता संभालने के बाद तालिबान शासन में लड़कियों के मिडिल और हाईस्कूल जाने पर प्रतिबंध लगा चुका है। इसके अलावा उनके जिम, पार्क, सैलून जाने के साथ-साथ नौकरी करने पर भी तालिबानी शासन ने बैन लगा दिया था। इतना ही नहीं, सार्वजनिक स्थलों में महिलाओं के बुर्के में पूरी तरह से ढंककर जाने का आदेश भी तालिबान दे चुका है।

Created On :   6 Aug 2023 11:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story