स्पेसएक्स: अंतरिक्ष में तैनात किए 8 डमी सैटेलाइट, विशाल रॉकेट स्टारशिप हिंद महासागर में उतरा

- जनवरी और मार्च में हुए दो परीक्षण उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ये खत्म हो गए थे
- मई में हुआ नौवां परीक्षण भी असफल, स्पेसक्रॉफ्ट संतुलन खो बैठा और टूटकर बिखरा
- स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क का आखिरी टारगेट मंगल ग्रह तक मानव को पहुंचाना है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्पेसएक्स ने मंगलवार देर रात को अपने विशाल रॉकेट स्टारशिप का परीक्षण किया। स्पेसएक्स पहली बार एक परीक्षण पेलोड (आठ डमी सैटेलाइट) को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक तैनात किया। स्टारशिप अंतरिक्ष में करीब एक घंटे तक घूमने के बाद हिंद महासागर में उतर गया। स्टारशिप परीक्षण में सुपर हेवी बूस्टर को भी सफलतापूर्व वापस लाया गया, जो अटलांटिक महासागर में उतरा। इसके लैंडिंग के लिए विशेष इंजन जलने की प्रक्रिया (लैंडिंग-बर्न) का टेस्ट किया गया। स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क का आखिरी टारगेट मंगल ग्रह तक मानव को पहुंचाना है।
आपको बता दें जनवरी और मार्च में हुए दो परीक्षण उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ये खत्म हो गए थे और उनका कचरा समुद्र में गिर गया था। मई में हुआ नौवां परीक्षण भी असफल रहा था, तब स्पेसक्रॉफ्ट संतुलन खो बैठा और टूटकर बिखर गया था। इसके बाद स्पेसएक्स ने सुपर हेवी बूस्टर को फिर से डिजाइन किया, जिसमें बड़े और मजबूत पंख लगाए गए ताकि वह ज्यादा स्थिर हो सके। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस महीने इसकी जानकारी दी थी।
मिली जानकारी के अनुसार स्टारशिप ने दक्षिण टेक्सस में स्थित स्पेसएक्स के लॉन्च साइट स्टारबेस से शाम साढ़े छह बजे के बाद उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि स्टारशिप यानि दुनिया के सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली रॉकेट की ये दसवीं टेस्टिंग थी। स्पेसएक्स और नासा भविष्य में चांद पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के लिए इसका यूज करना चाहते हैं। नासा चांद पर अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने के लिए इस दशक के आखिरी तक दो स्टारशिप रॉकेट तैयार करने में जुटा है।
पृथ्वी की कक्षा में स्टारशिप घूमता रहा। टेक्सस में दिन से रात हुई, फिर दोबारा दिन आ गया। उसके बाद यह हिंद महासागर में उतरा। समुद्र में लैंडिंग से पहले उसके इंजन चालू हुए। इससे उसका मुंह ऊपर हो गया और वह सीधा पानी में जाकर उतरा। आपको बता दें एक साल तक कई बार असलफल होने के बाद यह परीक्षण सफल हुआ है।
Created On :   27 Aug 2025 4:52 PM IST