BLA declared a terrorist organisation: पूरी हुई असीम मुनीर की 'मुराद', अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को घोषित किया आतंकी संगठन

- मुनीर की अमेरिका दौरे के बीच अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
- अमेरिकी विदेश मंत्री ने मार्को रुबियो ने दी जानकारी
- कई दशकों से बलूचिस्तान प्रांत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ रहा बीएलए
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और उसके सहयोगी संगठन मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) घोषित किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने मार्को रुबियो ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
मार्को ने अपने बयान में कहा, 'BLA ने 2024 में कराची एयरपोर्ट के पास और ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी कॉम्प्लेक्स में आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी ली थी। मार्च 2025 में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक करने की भी जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 31 नागरिक और सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। 300 से अधिक यात्रियों को बंधक बनाया था। इसके अलावा संगठन द्वारा पिछले साल कराची हवाई अड्डे और ग्वादर पोर्ट प्राधिकरण परिसर के पास आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली थी।'
रूबियो ने आगे कहा, 'आज अमेरिकी विदेश विभाग की कार्रवाई ट्रम्प प्रशासन की आतंकवाद से लड़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आतंकवादी संगठन घोषित करना, आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में अहम भूमिका निभाता है। यह आतंकवादी गतिविधियों के लिए मिलने वाले समर्थन को रोकने का एक प्रभावी तरीका है।'
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि बीएलए पर एक्शन इमिग्रेशन एंड नेशनलिटी एक्ट की धारा 219 और एग्जीक्यूटिव ऑर्डर 13224 के तहत की गई है। अमेरिका की तरफ से ये घोषणा ऐसे समय में हुई है जब पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर अमेरिका दौरे पर हैं। यह बीते डेढ़ महीने में दूसरी अमेरिकी यात्रा है।
बता दें कि बलूच लिबरेशन आर्मी एक संगठन है जो बीते कई दशकों से बलूचिस्तान प्रांत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ रहा है। बीएलए का कहना है कि पाकिस्तान वर्षों से बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों का शोषण कर रहा है और यहां के नागरिकों को दोयम दर्जे का मानता है। बीएलए द्वारा संगठन पाकिस्तानी सेना, सरकार और चीनी प्रोजेक्ट्स जैसे CPEC को निशाना बनाता रहा है। अमेरिका से पहले अन्य कई देशों द्वारा इसे आतंकी संगठन घोषित किया गया है।
Created On :   12 Aug 2025 1:42 AM IST