BLA Attack: बलूचिस्तान में बस पर की जोरदार फायरिंग, 3 लोगों की मौत और 7 अन्य घायल, बीएलए ने किया 29 जवानों को मारने का दावा

- बीएलए ने एक बार फिर से पाकिस्तान सैनिकों को बनाया निशाना
- बलूच आर्मी ने किया 29 पाकिस्तानी जवानों को मारने का किया दावा
- बलूच आर्मी ने जारी किया बयान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान और बलूचिस्तान के बीच फिर से हाल खराब होते नजर आ रहे हैं। बलूच लिब्रेशन आर्मी की तरफ से दावा किया गया है कि, उसने कलात और क्वेटा में पाकिस्तान के 29 जवानों को मार दिया है। बीएलए की तरफ से ये भी कहा गया है कि, वो पाकिस्तान सेना के खिलाफ अपनी जंग को जारी रखेगा। बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना पर हमले के बाद बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि, क्वेटा में बीएलए की स्पेशल यूनिट फतह स्क्वाड ने पाकिस्तान के जवानों को ले जाने वाली बस को आईईडी से निशाना बनाया गया है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने अपनी इकाई जिराब के खुफिया इनपुट के बाद किया है। जिराब पाकिस्तानी सेना को ले जाने वाली बस पर नजरें गड़ाई हुई थी।
बलूच ने और कहां पर किया अटैक?
पाकिस्तानी सेना को ले जाने वाली बस में कव्वाली गायक भी थे। बीएलए ने इस पर भी कहा है कि, कव्वाली गायक को निशाना उनका मकसद बिल्कुल भी नहीं था, इसलिए उनको कुछ नहीं कियाष बीएलए ने इस हमले से पहले भी पाकिस्तान में कई बार हमला किया है। उसने क्वेटा के हजारी गांजी इलाके में हाल ही में आईईडी से अटैक किया था। जिसमें पाकिस्तान के दो सैनिकों की जान चली गई थी। इसमें मुख्य बात ये है कि इस अटैक में भी पाकिस्तान सेना की गाड़ी को निशाना बनाया गया है।
बलूच आर्मी ने क्या कहा?
बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान में जो हमले हुए हैं उसकी जिम्मेदारी ली है। साथ ही उन्होंने कहा है कि, वे सेना के खिलाफ जंग को जारी रखेंगे। उनका कहना ये भी है कि, जब तक बलूचिस्तान को आजाद नहीं किया जाएगा तब तक पाकिस्तान के साथ ये होता रहेगा। बलूच लड़ाकों ने 11 मार्च को क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्स्प्रेस ट्रेन को भी हाईजैक किया था और सभी से उनका नाम पूछकर गोली मारी थी। ट्रेन में 440 यात्री मौजूद थे जिसमें से 26 लोगों की मौत हो गई थी।
Created On :   17 July 2025 1:55 PM IST