BLA vs Pakistan: बलूच लिबरेशन आर्मी का बड़ा दावा, 14 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने की ली जिम्मेदारी, कहा - देश के किसी कोने में सुरक्षित नहीं सेना

- बलूच लिबरेशन आर्मी का बड़ा दावा
- पाकिस्तानी सेना के ठिकानों पर हमला करने की कही बात
- पाकिस्तान को बताया वैश्विक आतंकवादियों का गढ़
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के अभिन्न अंग कश्मीर पर अपना दावा करने वाले पाकिस्तान से अब अपना ही घर नहीं संभाला जा रहा है। दरअसल, बलूचिस्तान के अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तानी सेना के 14 सैनिकों को मारने की जिम्मेदारी ली है। यह हमला 9 मई को बलूचिस्तान प्रांत के पंजगुर जिले में पाक सेना के वाहन पर हुआ था।
बीएलए ने इस हमले का वीडियो जारी कर कहा, बलूचिस्तान की आजादी का आंदोलन लोगों के समर्थन से मजबूत हो गया है। पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान के किसी कोने में सुरक्षित नहीं है।
Monitoring: Baloch Liberation Army media published latest #Video of attack on #PakistaniArmy in #Panjgur- "Operation Herof Military Exercises: Baloch Liberation Army freedom fighters attacked a convoy of occupying Pakistani army in the Bonistan, Majboorabad area of Panjgur.… pic.twitter.com/oO1Jg7SmNQ
— Bahot | باہوٹ (@bahot_baluch) May 14, 2025
78 हमलों की ली जिम्मेदारी
बीएलए ने ऑपरेशन हेरोफ के तहत बीते कुछ हफ्तों में बलूचिस्तान प्रांत में 58 से ज्यादा जगहों पर 78 हमलों की जिम्मेदारी ली है। 11 मई को BLA की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक ये हमले केच, पंजगुर, मस्तुंग, क्वेटा, जमुरान, तोलांगी, कुलुकी और नुशकी जैसे इलाकों में पाकिस्तानी सेना और पुलिस पर किए हैं।
अपने बयान में BLA ने पाकिस्तान को वैश्विक आतंकवादियों का गढ़ बताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से उसे आतंकवादी देश घोषित करने की मांग की। इसके साथ ही बीएलए ने कहा कि वे भविष्य में भी पाकिस्तानी सेना और उसके समर्थकों पर ऐसे ही हमले करना जारी रखेंगे।
इससे पहले बुधवार को बलूच नेता मीर यार बलूच ने पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी का ऐलान किया। उन्होंने इसके पीछे दशकों से बलूच लोगों के मानवाधिकार हनन, किडनैपिंग और हिंसा का हवाला दिया। मीर यार ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, बलूचिस्तान के लोगों ने अपना "राष्ट्रीय फैसला" दे दिया है और दुनिया को अब चुप नहीं रहना चाहिए। आओ हमारा साथ दो। उन्होंने भारत और ग्लोबल समुदाय से बलूचिस्तान की आजादी के लिए मान्यता और समर्थन मांगा।
Created On :   16 May 2025 4:29 PM IST