All Party Delegation: 'आतंकवाद फैलाने के लिए पाकिस्तान करता कुरान का इस्तेमाल..', बांसुरी स्वराज-श्रीकांत शिंदे सहित इन नेताओं ने बताई दुश्मन देश की सच्चाई

आतंकवाद फैलाने के लिए पाकिस्तान करता कुरान का इस्तेमाल.., बांसुरी स्वराज-श्रीकांत शिंदे सहित इन नेताओं ने बताई दुश्मन देश की सच्चाई
  • श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पहुंचा लाइबेरिया
  • मोनरोविया में खोली पाकिस्तान की पोल
  • आतंकवाद को लेकर भड़के सभी नेता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने लाइबेरिया की राजधानी मोनरोवियामोनरोवियापहुंचा। सर्वदलीय सांसदों ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद की पोल खोली। भारतीय जनता पार्टी नेता एसएस अहलूवालिया ने कहा कि पड़ोसी मुल्क कुरान और धर्म का इस्तेमाल कर के आतंकवाद फैलाने का काम करता है। वहीं, शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने बताया कि कैसे भारत आतंकवाद के खिलाफ 4-5 दशक से आतंकवाद से लड़ रहा है। इसकी के साथ भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में लाइबेरिया हमारे साथ रहेगा।

यह भी पढ़े -मेक्सिको के वित्त मंत्री मार्सेलो एबरार्ड का बड़ा बयान, अमेरिका-कनाडा के साथ इस साल के अंत में मुक्त व्यापार समझौते की करेगा समीक्षा

लाइबेरिया-भारत संबंध

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, कि लाइबेरिया हमारा पुराना मित्र है। यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के लिए चुनाव लड़ेगा। मुझे लगता है कि डीआर कांगो और लाइबेरिया दोनों ही अस्थायीसदस्यों की सीटें जीतेंगे। एक अच्छे मित्र के रूप में, लाइबेरिया आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भारत के साथ खड़ा रहेगा।

'भारत एक महान शक्ति'

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा कि मुझे लगता है कि पहली बार कोई देश आतंकवाद के खिलाफ प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से पूरे विश्व में शांति का संदेश फैलाने का काम कर रहा है। यह काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। भारत आतंकवाद के खिलाफ 4-5 दशकों से लड़ता आ रहा है। आज भारत तकनीक और अन्य रूपों में एक महान शक्ति है। प्रधानमंत्री मोदी ने हमें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। हम उस जिम्मेदारी को निभाते हुए अलग-अलग देशों में शांति का पैगाम और आतंकवाद के प्रति शून्य सहनशीलता का संदेश लेकर जा रहे हैं। हम चाहते हैं कि आप इस काम में हमारा साथ दें।

पात्रा ने की आतंकवाद की निंदा

BJD सांसद सस्मित पात्रा ने लोगों को पहलगाम आतंकी हमला याद दिलाया। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। उस बर्बर आतंकी हमले में आतंकियों ने लोगों का धर्म पूछकर उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद जब पाकिस्तान ने हमें उन आतंकियों की कोई खबर नहीं दी तो भारत ने 6 और 7 मई के बीच की रात को पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ढ़ेर कर दिया।

पाक आतंकवाद फैलाने के लिए क्या करता है?

भाजपा नेता एसएस अहलूवालिया ने कहा पाकिस्तान सोचता है कि इस्लामी दुनिया उनके साथ खड़ी होगी। हमने UAE से कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद फैलाने के लिए कुरान और धर्म का इस्तेमाल करता है तो इनका कुछ उपाय कीजिए। उन्होंने (UAE) स्वीकार किया कि उन्होंने (पाकिस्तान ने) धर्म को हाईजैक कर लिया है।

Created On :   2 Jun 2025 10:13 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story