सीमा विवाद: कम्बोडिया और थाईलैंड सैनिकों के बीच आज सुबह विवादित सीमा क्षेत्र में हुई झड़प

कम्बोडिया और थाईलैंड सैनिकों के बीच आज सुबह विवादित सीमा क्षेत्र में हुई झड़प
  • कम्बोडियाई सेना के प्रवक्ता माओ फाल्ला ने दी जानकारी
  • कम्बोडिया और थाईलैंड सैनिकों के बीच करीब 10 मिनट तक सशस्त्र झड़प
  • गोली पहले किसने चलाई, इसकी जानकारी नहीं मिली

डिजिटल डेस्क, नॉम पेन्ह। कम्बोडिया और थाईलैंड के सैनिकों के बीच बुधवार सुबह एक विवादित सीमा क्षेत्र में कुछ देर के लिये झड़प हुयी।

कम्बोडियाई सेना के प्रवक्ता माओ फाल्ला ने शिन्हुआ संवाद समिति से टेलीफोन पर कहा सीमा क्षेत्र में कम्बोडिया और थाईलैंड सैनिकों के बीच करीब 10 मिनट तक सशस्त्र झड़प हुई, लेकिन मुझे अभी तक नहीं पता कि पहले किसने गोली चलाई।

आपको बता दें एक सदी से चला आ रहा कम्बोडिया -थाई सीमा विवाद जून 2008 में शुरु हुआ। विवाद उत्तरी कम्बोडिया के प्रीह विहियर प्रांत के चोआम ख्संत जिले और पूर्वोत्तर थाईलैंड के सिसाकेट प्रांत के कंथारालक जिले के बीच डांगरेक पहाड़ों में 11वीं शताब्दी के प्रीह विहियर मंदिर के आसपास का इलाका शामिल था।

Created On :   28 May 2025 5:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story