चीन ने ताइवान के क्षेत्र में 20 लड़ाकू विमान भेजकर बढ़ाई टेंशन, आमने-सामने की स्थिति में दोनों देश!

चीन ने ताइवान के क्षेत्र में 20 लड़ाकू विमान भेजकर बढ़ाई टेंशन, आमने-सामने की स्थिति में दोनों देश!
आमने-सामने की स्थिति में चीन और ताइवान!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन ताइवान पर लगातार हमलावर नजर आ रहा है। शनिवार को ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि पिछले 24 घटे में उसकी सीमा में चीनी वायु सेना के 20 विमान और एक लड़ाकू ड्रोन घुस आए हैं।

ताइवान एक लोकतांत्रिक देश है। जिस पर चीन अपना क्षेत्र होने का दावा करता रहता है। बीते तीन सालों से ताइवान चीन के बढ़ते सैन्य दबाव को झेल रहा है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, शुक्रवार को चीन ने इस एक्टिविटी में Su-30 और J-10 लड़ाकू विमान और पनडुब्बी रोधी विमान को शामिल किया था। ताइवान के इस बयान पर चीन के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को टिप्पणी मांगने वाले कॉल का जवाब नहीं दिया।

दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति

ताइवान के मंत्रालय ने एक मानचित्र जारी करते हुए कहा कि कुछ लड़ाकू विमानों और ड्रोनों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया है। यह दोनों देशों के बीच पहले से एक अनौपचारिक बाधा थीं। जिसे चीन ने पार किया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने यह भी दावा किया है कि चीनी विमान इस बॉडर को लगातार क्रॉस कर रहा है। मंत्रालय की ओर से जारी एक मानचित्र में दिखाया गया है कि एक टीबी-001 ड्रोन ने ताइवान के उत्तर की ओर से उड़ान भरते हुए प्रशांत महासागर की ओर निकल जाता है। ताइवान द्वीप के पूर्वी तट पर नजर बनाए हुए हैं। जहां से चीनी ड्रॉन गुजरते हुए देखा जा रहा है।

इधर, चीनी राज्य मीडिया ने टीबी-001 ड्रोन को 'जुड़वां पूंछ वाला बिच्छू' बताया है। राज्य मीडिया के मुताबिक, इस ड्रोन के पंखों के नीचे मिसाइलों का एक जखीरा रखा होता है। साथ ही, यह ड्रोन लंबी और ऊंचाई वाले स्थान से हमला करने में समझ होता है। ताइवान ने बताया कि यह ड्रोन का वहीं मॉडल हैं जो इसी साल अप्रैल माह में उसके क्षेत्रों के आसपास वाले इलाकों में उड़ाया गया था।

Created On :   26 Aug 2023 2:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story