Columbia Firing: चुनावी रैली के दौरान राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को मारी गोली, हालत गंभीर, 15 साल का लड़का गिरफ्तार

- कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को मारी गोली
- अस्पताल में भर्ती 32 वर्षीय तुर्बे
- जांच में जुटी पुलिस
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में बड़ी घटना हुई है। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे तुर्बे पर जानलेवा हमला हुआ है। चुनावी रैली के दौरान एक हमलावर ने तुर्बे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। उम्मीदवार को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तुर्बे की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने एक 15 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल इस हमले के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।
रैली में मची अफरा-तफरी
कोलंबिया में 2026 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। इसी सिलसिले में कंजरवेटिव डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी के सीनेटर और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे तुर्बे ने शनिवार की शाम चुनावी रैली निकाली थी। इस दौरान एक हमलावर ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, 32 वर्षीय तुर्बे को 3 गोलियां लगीं। इनमें से एक गोली सीधे जा कर उनके सर में लगी। वहीं, पार्टी का कहना है कि तुर्बे की पीठ पर गोली लगी है।
रैली में मची अफरा-तफरी
गोली चलते ही रैली में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, तुर्बे के पास खड़े लोगों ने उन्हें संभाला। हमले से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं जिनमें तीन से चार लोगों को तुर्बे को संभालते हुए देखा जा सकता है। लोगों ने उम्मीदवार के सिर पर रुमाल रखा था। उनका सिर और पीठ पूरी तरह खून से लथपथ था। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को आनन-फानन में हॉस्पिटल में एड्मिट करवाया गया है।
Created On : 8 Jun 2025 9:38 AM IST