वेनेजुएला: दर्जनभर से अधिक कैदियों की रिहाई के बाद भी सैकड़ों कैदी अब भी जेल में बंद

दर्जनभर से अधिक कैदियों की रिहाई के बाद भी सैकड़ों कैदी अब भी जेल में बंद
अमेरिकी रक्षा बलों ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद भी, कई अमेरिकी केैदियों को रिहाई जारी है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेनेजुएला में पिछले दो दिनों में कई कैदियों को रिहाई हुई,फिर भी सैकड़ों राजनीतिक विरोधियों को अभी भी जेल में कैदी के तौर पर रखा गया है। वेनेजुएला से अमेरिकी कैदियों की रिहाई पर ट्रंप प्रशासन ने सराहना की है। कैदियों की रिहाई वाले वेनेजुएला के कदम की अमेरिका की शर्तों को पूरा करने और अंतरराष्ट्रीय दबाव कम करने की दिशा में काफी अहम माना।

आपको बता दें हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रेसर में वेनेजुएला की कार्यकारी राष्ट्रपति के नेतृत्व में कैदियों की रिहाई की जा रही है। अमेरिका,वेनेजुएला की कार्यवाहक सरकार से बंदियों की रिहाई की लगातार मांग कर रहा है।

मानवाधिकार समूहों के मुताबिक , 8 जनवरी से अब तक 266 राजनीतिक कैदी रिहा हो चुके हैं। इनमें पेशेवर काम करने वाले लोग शामिल है। बताया जा रहा है कि कई कैदियों की रिहाई के बाद भी कम से कम 600 विरोधी अभी भी जेल में कैद हैं, जिनमें विपक्षी नेता और नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया कोरीना मचाडो के पार्टी सदस्य भी शामिल हैं। बीते कुछ दिन पहले वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के शासनकाल में हिरासत में लिए गए कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया तेजी से जारी है और आगे भी रहेगी। रोड्रिगेज ने इसे नए राजनीतिक दौर की शुरुआत बताया। ट्रंप की तरफ से लंबे समय से कैदियों की रिहाई का दबाव बनाया जा रहा था।

नई साल की 3 जनवरी को अमेरिकी सेना ने अचानक कार्रवाई कर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो व उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था, उन्हें न्यूयॉर्क ले जाया गया।

Created On :   27 Jan 2026 3:57 PM IST

Tags

Next Story