पाकिस्तान में भी इंडिया और भारत के नाम पर डिबेट शुरू, जानिए मोदी सरकार को लेकर पाक मीडिया ने क्या कहा?

पाकिस्तान में भी इंडिया और भारत के नाम पर डिबेट शुरू, जानिए मोदी सरकार को लेकर पाक मीडिया ने क्या कहा?
  • पाकिस्तानी मीडिया में भी इंडिया बनाम भारत का मुद्दा छाया
  • टीवी चैनल पर डिबेट शुरू

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। देश में इन दिनों इंडिया बनाम भारत के नाम पर सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी ये चर्चा का विषय बना हुआ है। पाकिस्तानी मीडिया में भारत को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि, इंडिया जल्द ही अपना नाम भारत रखने जा रहा है, जिसके लिए काम करना शुरू कर दिया है।

पाकिस्तानी मीडिया चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की नरेंद्र मोदी सरकार इंडिया का नाम बदलकर भारत रखने वाली है। जिसके लिए मोदी सरकार ने संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर बुलाया है, जो इस बात की तस्दीक कर रहा है। पाकिस्तानी मीडिया ने ये भी कहा कि, देश के नाम बदलने से पहले मोदी सरकार, कई मुस्लिम शहरों का नाम पहले ही बदल चुकी है।

पाकिस्तानी मीडिया का दावा

पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि, इंडिया में मुस्लिम शहरों और जगहों के नाम बदले जाने की वजह से अल्पसंख्यकों में नाराजगी देखी जा रही है। अगर भारत सरकार नाम बदले में सफल हो जाती है तो ये दुनिया के दूसरे ऐसे देश होंगे जिन्होंने देश का नाम बदला होगा। हाल ही में तुर्की ने अपना नाम बदलकर तुर्कीय कर लिया था। पाक के अलावा रूसी मूल के एक पत्रकार ने इंडिया से भारत करने वाले मुद्दे पर कहा कि, इंडिया का नाम बदलकर भारत रखा जाता है तो ब्रिक्स का नाम बदलना पड़ेगा। यह विवाद तब शुरू हुआ जब भारत सरकार ने जी20 के लिए इनविटेशन कार्ड में राष्ट्रपति को प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत बताया। तब से यह मुद्दा देश-विदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्रीक वर्ड है इंडिया

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब इंडिया शब्द पर विवाद बढ़ा हो। भारत का नाम इंडिया ब्रिटिश साम्राज्य में पड़ा था। ब्रिटिश ने अपने साम्राज्य के नाम के रूप में इंडिया शब्द को चुना था, जो की एक ग्रीक वर्ड है। इंडिया शब्द को लेकर ब्रिटिश सरकार में काफी बहस हुई थी। तब बाद में जाकर ये तय किया गया कि दोनों शब्द (इंडिया और भारत) का इस्तेमाल किया जाएगा।

Created On :   6 Sep 2023 6:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story