Donald Trump News: अमेरिका के लोगों को ही करेंगे देश से बाहर! ट्रंप ने डिपोर्टिंग को लेकर दी जानकारी

- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिया नया फैसला
- अमेरिका के लोगों को ही देश से निकालने का किया ऐलान
- न्यूयॉर्क में हुई हिंसक घटनाओं का दिया हवाला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, अमेरिका के नागरिकों को देश से बाहर निकालने की बात कही है। ट्रंप का कहना है कि, ऐसे लोग जिन्होंने गंभीर अपराध किए हैं, जैसे कि किसी को बेसबॉल बैट से मारना, उनको अमेरिका से बाहर निकाला जाएगा। ट्रंप ने कहा है कि, कोई मतलब नहीं होगा कि वे यहां पर ही जन्मे हैं, तब भी उनको निकाला जाएगा।
फ्लोरिडा के एक प्रवासी हिरासत केंद्र के दौरे पर जब ट्रंप थे, तब उन्होंने कहा था कि, 'ये लोग हमारे देश के लिए नए नहीं हैं। ये कहीं के हैं, इनमें से कई यहीं ही पैदा हुए हैं।' ट्रंप ने ये साफ कर दिया है कि उनका इरादा गंभीर अपराध करने वाले नागरिकों को देश से बाहर करने का है। उन्होंने इसको अपनी अगली सरकार का गोल भी बताया है।
क्या जन्म से नागरिकता मिलने वाले देश से निकाला जा सकता है?
अमेरिका कानून के मुताबिक, जिनका जन्म किसी देश में हुआ और जन्म से ही उनके पास देश की नागरिकता हो, तो उसको देश से बाहर नहीं निकाला जा सकता है। जब तक कि नागरिकता धोखे से ना मिली हो। ट्रंप के इस ऐलान की कानूनी विशेषज्ञों ने काफी निंदा की है।
ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने न्यूयॉर्क शहर का जिक्र करते हुए कहा कि, वहां इस तरह की कई घटनाएं देखने को मिली हैं, जो कोई घटना नहीं बल्कि जानकर किए गए काम हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि, अगर हम बाकी सबको भूल जाएं तो न्यूयॉर्क में बहुत बुरी घटनाएं हुई हैं, जो कि हादसे बिल्कुल भी नहीं थे।
Created On :   2 July 2025 3:23 PM IST













