मध्यप्रदेश: बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल बने बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष, वीडी शर्मा ने सौंपा पार्टी का झंडा

- खंडेलवाल भाजपा के निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुने गए
- 5 साल 4 महीने रहा वीडी शर्मा का कार्यकाल
- नए प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का माला पहनाकर स्वागत
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में बीजेपी को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल गया। बुधवार को हेमंत खंडेलवाल ने औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। नए प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का पार्टी ऑफिस में माला पहनाकर स्वागत किया।
हेमंत खंडेलवाल ने अपनी मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति पर कहा, "मैं प्रदेश के नेतृत्व का आभार व्यक्त करना चाहूंगा। मैं कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। भाजपा जिन ऊंचाइयों पर है, उसे कायम रखते हुए और आगे ले जाने का प्रयास करूंगा।
#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: हेमंत खंडेलवाल ने अपनी मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति पर कहा, "मैं प्रदेश के नेतृत्व का आभार व्यक्त करना चाहूंगा। मैं कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। भाजपा जिन ऊंचाइयों पर है, उसे कायम रखते हुए और आगे ले जाने का… pic.twitter.com/xm8l4NDWTz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2025
सांसद वीडी शर्मा ने विधायक खंडेलवाल को बीजेपी का झंडा देकर अपने आपको पद से मुक्त किया। आपको बता दें खंडेलवाल को मध्यप्रदेश भाजपा का निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुन लिया है। मप्र. चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने बीजेपी स्टेट ऑफिस में आयोजित निर्वाचन समारोह में उन्हें प्रमाण पत्र दिया और फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
वीडी शर्मा ने कहा मेरे 5 साल 4 महीने के कार्यकाल में किसी व्यवहार से चोट पहुंची हुई है तो उसके लिए माफी मांगता हूं। वीडी शर्मा ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने टीम भावना के साथ मिलकर इतिहास बनाया है। 41 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है। बूथ-बूथ पर समर्पण के साथ मप्र बनाने का काम किया है।
Created On :   2 July 2025 1:51 PM IST