Emmanuel Macron Viral Video Controversy: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को पत्नी ने मारा थप्पड़! सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को पत्नी ने मारा थप्पड़! सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो
  • दक्षिण-पूर्व एशिया के दौरे पर इमैनुएल मैक्रों
  • सोमवार को वियतनाम की राजधानी हनेई पहुंचे
  • पत्नी के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के बीच झड़प होते दिख रही है। मैक्रों 25 मई को वियतनाम दौरे पर पहुंचे थे। इसी दौरान हनोई के नोई बाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनकी पत्नी ने उनका मुंह पकड़कर धकेल दिया। मीडिया के कैमरे में यह घटना कैद हो गई।

घटना उस समय की है जब दंपति विमान से उतरने वाले थे। वीडियो में नजर आ रहा कि जैसे ही प्लेन का दरवाजा खुलता है, मैक्रों की पत्नी उनका मुंह पकड़कर पीछे की ओर धकेल देती हैं। इस घटना के बाद मैक्रों थोड़ा चौंकते हैं फिर दूसरे ही पल खुद को संभालते हुए बाहर की तरफ देखकर हाथ हिलाते हैं।

दोनों साथ में प्लेन से उतरे

इसके बाद मैक्रों पत्नी ब्रिगिट के साथ आती हैं और प्लेन की सीढ़ियां से नीचे उतरती हैं। इस दौरान मैक्रों उनकी तरफ अपना हाथ बढ़ाते हैं लेकिन वह इसे अनदेखा कर देती हैं। वहीं इस घटना पर फ्रांस के राष्ट्रपति के कार्यालय ने भी रिएक्शन दिया है। पहले तो उन्होंने इसे नकारा, लेकिन बाद में इसे लेकर कहा कि यह बस दोनों के बीच हल्की-फुल्की तकरार थी।

वहीं वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचने के बाद मैक्रों ने मीडिया से इस पर बात की। उन्होंने कहा कि हम आपस में मजाक कर रहे थे, जैसा अक्सर करते हैं। बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति अपने हफ्ते भर चलने वाले दक्षिण-पूर्व एशिया के दौरे पर हैं। इसी के अंतर्गत वो सोमवार को वियतनाम पहुंचे हैं। इसके बाद वो इंडोनेशिया और सिंगापुर जाएंगे।

Created On :   26 May 2025 10:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story