NATO Chief Mark Rutte: यूरोपीय संघ को नाटो चीफ की चेतावनी, कहा- 'यूरोपीय संघ अकेले अपनी सुरक्षा संभाल सकता है तो वो...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नाटो के महासचिव मार्क रुटे ने चेतावनी देते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अमेरिका के बिना यूरोप अपनी रक्षा नहीं कर सकता है। यूरोपीय नेताओं को चेतावनी देते हुए मार्क रुटे ने कहा है कि अगर कोई सोचता है कि यूरोप या यूरोपीय संघ अकेले अपनी सुरक्षा संभाल सकता है तो वो एक सपनों की दुनिया में है।
अमेरिका के सुरक्षा के लिए जरूरी
ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के सांसदों को संबोधित करते हुए रुटे ने कई अहम बातें की हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि अगर किसी को लगता है कि यूरोप अमेरिका के बिना खुद को बचा सकता है तो वो सपना ही देखता रहे। ऐसा नामुमकिन है। यूरोपीय संघ के लिए अमेरिका जरूरी है। यूरोप और अमेरिके एक दूसरे की जरूरत हैं।
नाटो में बढ़ रही टेंशन
हाल ही के हफ्तों में नाटो के अंदर भारी तनाव देखने को मिल रहा है। इसकी वजह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि डेनमार्क के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र ग्रीनलैंड को अपने कंट्रोल में लेने की बात कही थी। ट्रंप ने ग्रीनलैंड का समर्थन करने वाले यूरोपीय देशों पर नए टैरिफ लगाने की भी धमकी दी थी। बाद में एक शुरुआती समझौता हुआ था, जिसके बाद उन्होंने ये सब रोक दिया था। इस बातचीत में रुटे की अहम भूमिका बताई गई है।
यह भी पढ़े -रिपब्लिक डे पर 'बॉर्डर 2' ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस, ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' की कमाई से दुगने से भी ज्यादा किया कलेक्शन
नाटो की सुरक्षा आर्टिकल क्या है?
बता दें, नाटो के 32 सदस्य देशों के बीच आर्टिकल 5 एक बहुत ही अहम नियम है। इसके तहत ही अगर किसी एक सदस्य पर देश हमला होता है तो बाकी सभी देश उसकी मदद के लिए बाध्य होते हैं। यही नाटो की सबसे बड़ी और अहम ताकत मानी जाती है।
यह भी पढ़े -मॉडलिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई, एक्टिंग के लिए घर से बगावत; फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं 'पंजाब की कैटरीना' की कहानी
मार्क रुटे ने क्या दी चेतावनी?
मार्क रुटे ने चेतावनी दी है कि अगर यूरोप सच में अमेरिका के बिना ही चलना चाहता है तो 5 प्रतिशत भी काफी नहीं होगा। उन्होंने कहा है कि अगर आप अकेले चलना चाहते हैं तो लगभग जीडीपी का 10 प्रतिशत खर्च करना होगा। साथ ही खुद की परमाणु क्षमता भी बनानी होगी, जिस पर कई अरब यूरोज खर्च होंगे।
Created On :  
