Georgia Meloni Statement: रूस-यूक्रेन को लेकर इटली की पीएम मेलोनी की प्रतिक्रिया आई सामने, यूरोप को दी ये सलाह

रूस-यूक्रेन को लेकर इटली की पीएम मेलोनी की प्रतिक्रिया आई सामने, यूरोप को दी ये सलाह
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने यूरोप को सलाह देते हुए कहा है कि रूस और यूक्रेन दोनों से बातचीत करनी चाहिए। सिर्फ एक तरफ बात करने से योगदान सीमित ही रह जाएगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रही टेंशन के बीच अपनी बात रखी है। साथ ही उन्होंने यूरोप को सलाह भी दी है। जॉर्जिया मेलोनी का कहना है कि यूरोप को अब रूस के साथ भी बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों में यूरोप को दोनों पक्षों से बात करनी चाहिए क्योंकि एक तरफ ही बात करने से उसका योगदान भी सीमित हो जाएगा और ज्यादा फायदा भी नजर नहीं आएगा।

मेलोनी ने की मैक्रों से बात

बता दें, मेलोनी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत करने के बाद उनके बयान का समर्थन किया है। मैक्रों का कहना था कि यूरोप को रूस के साथ ज्यादा जुड़ाव रखना चाहिए। ऐसा करने से यूक्रेन में चल रहे लगभग चार साल पुराने युद्ध को भी कम किया जा सकता है। इस पर मेलोनी ने भी कहा है कि मुझे लगता है कि मैक्रों सही हैं। अब वक्त आ गया है कि यूरोप भी रूस से बात करे। अगर यूरोप सिर्फ एक ही पक्ष की बात करके इस बातचीत में हिस्सा लेगा तो मुझे डर लग रहा है कि हमारा योगदान कम रह जाएगा।

नवंबर में हो सकता है युद्ध खत्म?

बता दें, ऐसी बात चल रही है कि नवंबर से युद्ध खत्म हो सकता है। लेकिन रूस ने अब तक कोई भी बड़ा समझौता कनरे की इच्छा नहीं जताई है। यूक्रेन ने अमेरिका के शुरुआती प्रस्ताव में बदलाव करने की इच्छा जताई है। मेलोनी ने इस पर सुझाव भी दिया है कि यूरोपीय संघ के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सीधे बात करने के लिए एक अहम दूत नियुक्त करना चाहिए।

इसके अलावा, मेलोनी ने ये भी कहा है कि रूस को फिर से ग्रुप ऑफ 7 यानि जी7 में शामिल करना चाहिए और जी8 फॉर्मूले को हटाना चाहिए। लेकिन इसको मेलोनी ने जल्दबादी भी बताई है। उनका कहना है कि रुस को जी7 में वापस से शामिल करना थोड़ी जल्दबाजी हो सकती है।

Created On :  

Tags

Next Story