France Protest: नेपाल के बाद फ्रांस में हुआ भारी हंगामा, सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग

- नेपाल के बाद अब फ्रांस में हो रहा भारी प्रदर्शन
- कई जगहों पर तोड़फोड़ है शुरू
- सरकार के खिलाफ लोग कर रहे हैं प्रदर्शन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हिंसक प्रदर्शन हो रहा है। इसी बीच फ्रांस में भी सरकार के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। हर जगह आगजनी और तोड़फोड़ देखने को मिल रही है। पेरिस में बुधवार (10 सितंबर) को तोड़फोड़ हुई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, फ्रांस में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को जाम कर दिया है औ कचरे के डिब्बे जला दिए हैं। पुलिस के साथ भी झड़प की गई है। फ्रांस के लोग राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, मैक्रों सरकार ने उनके लिए कोई भी काम नहीं किया है।
लोगों को किस चीज का है इंतजार?
लोगों का कहना है कि, वे जीनवस्तर में सुधार देखने की उम्मीद में हैं लेकिन सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। खराब फाइनेंशियल मैनेजमेंट के चलते और ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फ्रांस में जो बजट प्रस्तावित हुआ है उससे भी लोगों को गुस्से में देखा जा सकता है।
प्रदर्शनकारियों को किया गया गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा है कि सुरक्षा बलों को देशभर में तेनात कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को जाम कर दिया है और सभी लोगों को परेशानी हो रही है। सुरक्षा बलों की तैनाती के होने के बाद भी 15 से भी ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों ने झड़प भी की है।
पीएम ने छोड़ा था पद
दो दिन पहले ही पीएम फ्रांस्वा बायरो को अविश्वास प्रस्ताव जारी करते हुए पद से हटा दिया गया था। इसके बाद ही राष्ट्रपति मैक्रों ने सेबास्टियन लेकोर्नू को देश का नया पीएम नियुक्त किया है। इन्होंने साल 2017 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में मैक्रों का काफी ज्यादा साथ दिया था।
Created On :   10 Sept 2025 2:57 PM IST