Israel Iran War: 'पिछली बार से भी तगड़ा होगा अटैक', ट्रंप की चेतावनी पर ईरानी राष्ट्रपति ने दी प्रतिक्रिया, जवाब सुनकर आगबबूला हो जाएगा अमेरिका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइल और ईरान के बीच युद्ध जारी है। इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लोरिडा में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को सीधे तौर पर चुनौती दी है कि अगर वे अपना रवैया नहीं सुधारता है तो उसे इसका खामियाजा भुगतना होगा। ट्रंप की इस बयान पर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि ईरान किसी भी हमले का 'सख्त' जवाब देने को तैयार है।
यह भी पढ़े -हरभजन मान पंजाबी सिनेमा को दी नई जान, गीतों और फिल्मों से संस्कृति को बड़े पर्दे पर किया जीवंत
ट्रंप की चेतावनी पर ईरानी राष्ट्रपति ने किया पोस्ट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित हमले के कुछ घंटों बाद ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक्स पर किसी का नाम लिए बिना पोस्ट किया। इसमें उन्होंने अपनी बात रखते हुए दावा किया कि 'हमलावर को पछतावा होगा।'
ईरानी राष्ट्रपति ने लिखा, 'किसी भी हमले पर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का जवाब कड़ा होगा और हमलावर को इसका अफसोस होगा।'
वहीं, ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर ईरान अपने बैलिस्टिक मिसाइल या परमाणु कार्यक्रम को फिर से बनाने का प्रयास करता है तो अमेरिका उसके खिलाफ एक और सैन्य हमला करेगा। मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन तेहरान की गतिविधियों पर करीब से नजर रख रहा है।
यह भी पढ़े -कैसे हुआ बांग्लादेश की पूर्व PM का निधन? डॉक्टर ने किया खुलासा, जानें कहां रखा जाएगा खालिदा जिया का पार्थिव शरीर?
इजराइल ने 13 जून को ईरान के परमाणु केंद्र पर किया था हमला
इस दौरान जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या अमेरिका ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हमले का समर्थन करेगा? इस के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर ईरान अपनी परमाणु क्षमताओं को फिर से बढ़ाने की कोशिश करता है तो वे तुरंत हमले का पूरी तरह से समर्थन करेंगे।
ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात फ्लोरिडा के मार-ए-लागो अपार्टमेंट में हुई। दोनों के बीच इस साल की ये पांचवीं बैठक थी। बता दें, 13 जून 2025 को इजराइल ने ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमला किया था। इस दौरान लगातार 12 दिनों तक सैन्य, परमाणु और रिहायशी इलाकों पर हमला किया गया था। इसके बाद में अमेरिका ने 22 जून को नतांज, फोर्डो और इस्फहान में ईरान के तीन न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला बोल दिया था। 24 दिनों के बाद सीज फायर का ऐलान किया गया था।
Created On :  
