Khaleda Zia News: कैसे हुआ बांग्लादेश की पूर्व PM का निधन? डॉक्टर ने किया खुलासा, जानें कहां रखा जाएगा खालिदा जिया का पार्थिव शरीर?

कैसे हुआ बांग्लादेश की पूर्व PM का निधन? डॉक्टर ने किया खुलासा, जानें कहां रखा जाएगा खालिदा जिया का पार्थिव शरीर?
खालिदा जिया के निधन की वजह सामने आ गई है। एवरकेयर हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रोफेसर एफएम सिद्दीकी ने बड़ा खुसाला किया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि आगे का निर्देश मिलने तक पूर्व पीएम का पार्थिव शरीर कहां रखा जाएगा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन खालिदा जिया (Khaleda Zia) का 80 की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार (30 दिसंबर) सुबह 6 बजे दम तोड़ दिया। पूर्व पीएम के निधन की वजह सामने आ गई है। एवरकेयर हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रोफेसर एफएम सिद्दीकी ने बताया कि खालिदा जिया का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। डॉक्टर ने यह भी कहा कि जब तक आगे के निर्देश नहीं दिए जाते उनके शरीर को मुर्दाघर में रखा जाए।

कैसे हुआ पूर्व पीएम का निधन

बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री, खालिदा जिया की मौत पर, एवरकेयर हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रोफेसर एफएम सिद्दीकी ने कहा कि कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत के बाद हमने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब हमारा फर्ज है कि जब तक सरकार और पार्टी यह तय नहीं कर लेती कि अब क्या करना है, तब तक उन्हें मुर्दाघर में रखा जाए। आज हमने एक देशभक्त को खो दिया है।

अस्पताल के बाहर बैरिकेडिंग

ढाका के एवरकेयर हॉस्पिटल के बाहर भारी बैरिकेडिंग लगाई गई है, जहां बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का आज निधन हो गया।

सुबह 6 बजे खालिदा का हुआ निधन

खालिदा जिया ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका मंगलवार (30 दिसंबर) सुबह 6:00 बजे 80 की उम्र में निधन हो गया है। पूर्व पीएम की तबीयत लंबे समय से ठीक नहीं चल रही थी। वहीं, आज निधन की खबर ने बांग्लादेश में शोक की लहर पैदा कर दी। जानकारी के मुताबिक, खालिदा लीवर सिरोसिस की दिक्कत से जूझ रही थीं। बस इतना ही नहीं बल्कि गठिया, हार्ड प्रॉबलम और शुगर ने भी उन्हें परेशान कर रखा था। बीएनपी ने आज खालिदा जिया के निधन की पुष्टि कर दी है।

यह भी पढ़े -'अल्पसंख्यक उत्पीड़न' का राग अलाप रहा था पाकिस्तान, भारत ने दिया करारा जवाब, अपने गिरेबां में झांकने की दी नसीहत

Created On :  

Tags

Next Story