Israel Economic Crisis: आर्थिक संकट की तरफ बढ़ रहा इजरायल, ईरान के साथ जंग में रोजाना 6 हजार करोड़ रुपये का खर्चा, GDP ग्रोथ रेट में आई भारी गिरावट

आर्थिक संकट की तरफ बढ़ रहा इजरायल, ईरान के साथ जंग में रोजाना 6 हजार करोड़ रुपये का खर्चा, GDP ग्रोथ रेट में आई भारी गिरावट
  • बीते साथ दिनों इजरायल-ईरान में सैन्य संघर्ष जारी
  • दोनो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान-इजरायल के बीच बीते सात दिनों से सैन्य संघर्ष जारी है। दोनों ओर से हो रहे हमलों में अब तक सैंकड़ों जानें जा चुकी हैं। इस बीच इजरायल के पूर्व रक्षा सलाहकार ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि ईरान और इजराइल जंग अब आर्थिक संकट में तब्दील होते जा रही है।

पूर्व रक्षा सलाहकार रीम एमीनाक के मुताबिक, इजरायल प्रतिदिन युद्ध लड़ने में करीब 725 मिलियन डॉलर यानी करीब 6,000 करोड़ रुपये प्रतिदिन खर्च कर रहा है। खास बात ये है कि ये खर्च केवल मिसाइल, जेट ईंधन, बमबारी और सैनिक तैनाती में हुए हैं। यदि सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान और उत्पादन में आई गिरावट को भी इसमें जोड़ दिया जाए तो खर्च इससे कहीं ज्यादा हो सकता है।

GDP ग्रोथ रेट में आई गिरावट

ईरान से हो रही जंग में इजरायल की जीडीपी भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। इजराइली वित्त मंत्रालय के अनुसार, साल 2025 में डीजीपी ग्रोथ रेट का अनुमान 4.3% से घटाकर 3.6% कर दिया है। दरअसल, गाजा युद्ध में इजरायल पहले ही काफी खर्च कर चुका है जिस वजह से वित्त मंत्रालय ने डीजीपी ग्रोथ रेट को घटा दिया है। वहीं, 2025 में पहले से तय बजट घाटे की सीमा 4.9% से बढ़ सकती है।

स्वास्थ्य-शिक्षा क्षेत्र पर पड़ेगा बुरा असर

इजरायल का रक्षा बजट यूक्रेन के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा है। साल 2023 में इसे 15 अरब डॉलर से बढ़ाकर 31 अरब डॉलर यानी जीडीपी का 7 प्रतिशत कर दिया गया था। इससे स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे अहम क्षेत्र पिछड़ सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर दिखने लगा जंग का असर

ईरान-इजरायल जंग का असर अब पूरे विश्व पर दिखने लगा है। कच्चे तेल के दामों में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। ब्रेंट क्रूड 74.60 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। वहीं, शेयर बाजारों में भी गिरावट आई है। वहीं जल मार्गों पर हमले का खतरा मंडराने से ऊर्जा आपूर्ति पर भी बुरा असर पड़ा है।

Created On :   20 Jun 2025 6:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story