इजरायल-हमास सीजफायर: इजरायली PM ने सेना को दिए सख्त निर्देश, गाजा पट्टी पर होगा 70 फीसदी कंट्रोल

डिजिटल डेस्क, यरूशलम। इजरायल और गाजा के बीच शांति समझौता हो गया है। इसके बाद भी इजरायली सेना की कार्रवाई जारी है। इसको लेकर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक आदेश जारी किया गया है, जिसमें उनका कहना है कि गाजा पट्टी के 70 फीसदी हिस्से पर सैन्य नियंत्रण होना चाहिए। उन्होंने यह बयान वेस्ट बैंक में गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया है।
यह भी पढ़े -बंदियों से दुष्कर्म... नागरिकों के साथ हिंसा, संयुक्त राष्ट्र ने इजरायली और रूसी सेनाओं को किया ब्लैकलिस्ट, पहले दी थी चेतावनी
अभी तक इजरायल का कितना कंट्रोल
इजरायली पीएम का कहना है, "हम इस समय हमास को दबा रहे हैं। अब हम गाजा पट्टी के 60% इलाके को कंट्रोल करते हैं। पहले हम 50% पर थे, फिर 60% पर पहुंचे। मैंने आदेश दिया है कि इसे बढ़ाकर..." इसी दौरान भीड़ में से किसी ने चिल्लाकर कहा कि 100 प्रतिशत कर देना चाहिए। नेतन्याहू ने आगे कहा, "एक-एक कदम आगे बढ़ते हैं। पहले 70% तक पहुंचते हैं। फिलहाल वहीं से शुरुआत करते हैं। हम हर तरफ से उन पर दबाव बना रहे हैं और बाकी बचे लोगों से भी निपटेंगे।"
सीजफायर का उल्लंघन?
इजरायल और हमास के बीच अक्टूबर 2025 में युद्धविराम हुआ था। माना जा रहा है कि इजरायल समझौते की शर्तों के विपरीत कार्रवाई कर रहे हैं। डील के मुताबिक, इजरायली सेना को एक तय 'येलों लाइन' से पीछे रहना था। लेकिन इस लाइन के बाद गाजा का करीब 53 प्रतिशत हिस्सा इजरायल के कंट्रोल में था। हमास ने आरोप लगाया कि इजरायल चुपके से सीमा में घुस रहा है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गाजा के करीब 60 से 64 फीसदी इलाके में इजरायल ने कंट्रोल कर लिया है।
समझौते के अगले चरण में हमास के हथियार त्यागने और इजरायली सेना की वापसी का जिक्र है, लेकिन फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बाततीच ठप पड़ी हुई है।
समझौते के बाद भी 900 फिलिस्तीनियों की गई जान
इजरायल और हमास के बीच सीजफायर की घोषणा अक्टूबर, 2025 में हुई थी। 7 महीने बीत जाने के बाद भी इजरायली सेना के गाजा में हमले जारी है। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि युद्धविराम लागू होने के बाद से अभी तक करीब 900 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं।
Created On :   29 May 2026 7:09 PM IST













