बड़ा एक्शन: जो बाइडन ने राष्ट्रपति पुतिन पर बनाया दबाव, अमेरिका ने रूस पर 500 से अधिक प्रतिबंध लगाए, जानिए क्यों किया ऐसा

जो बाइडन ने राष्ट्रपति पुतिन पर बनाया दबाव, अमेरिका ने रूस पर 500 से अधिक प्रतिबंध लगाए, जानिए क्यों किया ऐसा
  • अमेरिकी राष्ट्रपति पर लगाए कई प्रतिबंध
  • रूस के राष्ट्रपति को अमेरिकी प्रेसिडेंट ने चेताया
  • अभी रूस पर और प्रतिबंध लगा सकता है अमेरिका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने रूस पर दबाव बनाने के लिए 500 से अधिक प्रतिबंध लगाए हैं। इसके पीछे की बड़ी वजह रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध और हाल ही रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी की रहस्यमयी तरीके से मौत को बताया जा रहा है। शुक्रवार को अमेरिका ने अचानक रूस पर नए सिरे से 500 से अधिक प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी प्रेसिडेंट ने जानकारी दी है कि रूस पर लगाए प्रतिबंध से नवेलनी की मौत के जिम्मेदार लोगों और रूसी सेना को सजा मिलेगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के मुताबिक, यह प्रतिबंध यह सुनिश्चित करेगा कि दूसरे देश पर आक्रामकता दिखाने और घरेलू स्तर पर दमन करने से क्या कीमत चुकानी पड़ती है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए भी यह प्रतिबंध भारी कीमत चुकाने जैसा होगा। अमेरिकी प्रेसिडेंट द्वारा यह प्रतिबंध ऐसे समय में लगाया गया है जब हाल ही में पुतिन के कट्टर आलोचक की रहस्यमयी तरीके से मौत हुई है।

अमेरिका की ओर से रूस के करीब 100 फर्मों और व्यक्तियों पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। जिसके चलते रूस को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा यूरोपीय संघ ने भी रूस के 200 कंपनियों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। जिसका खामियाजा भी रूस को भुगतना पड़ सकता है। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की शुरुआत से ही अमेरिका और यूरोपीय देश रूस पर पर प्रतिबंध लगाते जा रहे हैं। जिसका असर रूस की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। अमेरिका ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस में प्रवेश प्रतिबंधित यूरोपीय संघ के अधिकारियों और नेताओं की सूची को और बढ़ा दिया गया है।

अमेरिका पहले से ही यूक्रेन पर रूस की ओर से लगातार हमले को लेकर कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी में था। माना जा रहा है कि रूस अमेरिका पर और प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका रूस के सहयोगी देशों पर भी कड़ा एक्शन लेने की तैयारी में हैं।

Created On :   23 Feb 2024 4:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story