आक्रोश में जनता: एलेक्सी नवलनी की हत्या से आक्रोश में आई रूस की जनता, श्रद्धांजलि देने वालों की हो रही गिरफ्तारी

एलेक्सी नवलनी की हत्या से आक्रोश में आई रूस की जनता, श्रद्धांजलि देने वालों की हो रही गिरफ्तारी
  • एलेक्सी नवलनी की हत्या के बाद रूस में आक्रोश का माहौल
  • श्रद्धांजलि देने वालों की हो रही गिरफ्तारी
  • रूस के राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ भी जनता कर रही प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का इन दिनों रूस में जमकर विरोध हो रहा है। उनपर रूस में विपक्ष के नेता एलेक्सी नवलनी के हत्या का आरोप है।एलेक्सी की पत्नी का कहना है कि पुतिन ने उनके पति की हत्या की है। रूस के कई शहरों में सैकड़ो लोग नवलनी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान उनके हाथों में फूल और मोमबत्तियां थीं। लेकिन श्रद्धांजलि देने वालों को पुलिस हिरासत में ले रही है। आईए समझते हैं क्या है पूरा मामला।

कौन थे एलेक्सी नवलनी?

ऐलेक्सी नवलनी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मुखर आलोचकों में से एक विपक्षी नेता थे। नवलनी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी और लोकतंत्र को बढ़ावा देने के प्रयास किए थे। एलेक्सी नवलनी को एक सफल वकील के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने सरकारी कंपनियों के खिलाफ 2008 में एक ब्लॉग लिखकर उसके घोटालों को उजागर किया था। इस ब्लॉग को बहुत लोकप्रियता मिली थी। उसके बाद कई नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों को इस्तीफा भी देना पड़ा था। लेकिन साल 2011 में रूस की संसद डूमा के बाहर सरकार विरोधी रैली का आयोजन करना नवलनी को भारी पड़ा गया। इसके लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और 15 दिन की सजा सुनाई गई। इसके साथ ही नवलनी पर उग्रवाद के भी आरोप लगे थे। आरोप में उन्हें 19 साल की सजा सुनाई गई थी। नवलनी को 'आर्कटिक सर्कल' के ऊपर एक जेल कॉलोनी में रखा गया था।

जब दिया गया जहर

साल 2020 में एलेक्सी नवलनी को एक विमान यात्रा के दौरान जहर दिया गया था। हालांकि, इलाज से उनकी जान को बचा लिया गया। पश्चिमी देशों ने इसके पीछे रूस का हाथ बताया था। लेकिन इस हमले के बाद भी उन्होंने पुतिन का विरोध करना जारी रखा।

श्रद्धांजलि देने वालों की हो रही गिरफ्तारी

ऐलेक्सी नवलनी की मौत के बाद सैकड़ो की संख्या में लोग नवलनी को श्रद्धांजलि देने राजनीतिन दमन के पीड़ितों के स्मारक पहुंचे। इस दौरान उनके हाथ में फूल और मोमबत्तियां थीं। मगर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि 12 से अधिक शहरों से पुलिस ने करिब 400 लोगों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही रूस के बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग से लगभग 200 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

एलेक्सी नवलनी की प्रवक्ता ने क्या कहा?

एलेक्सी नवलनी की प्रवक्ता का कहना है कि उनकी हत्या कर दी गई है। लेकिन शव कहां है यह किसी को नहीं पता है। प्रवक्ता यर्मिश ने कहा कि उनकी मां को दिए गए एक आधिकारिक दस्तावेज में उनकी मौत की पुष्टि की गई है। उसमे यह कहा गया है कि उनकी मौत स्थानीय समयानुसार 2:17 पर हो गई थी। इसी मुद्दे पर आर्कटिक जेल क्षेत्र के एक कर्मचारी का भी बयान सामने आया। कर्मचारी का कहना है कि एलेक्सी नवलनी की मौत के बाद उनके शव को पास के शहर सालेकहार्ड ले जाया गया था। इधर, उनका परिवार एलेक्सी के शव को सौपने की मांग कर रहा है।

Created On :   19 Feb 2024 3:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story